गुरुवार, 6 नवंबर 2014

JULY 2014

चार और टीके मुफ़्त मिलेंगे :---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाल मृत्यु दर कम करने की योजना के तहत सरकार की तरफ से चार नए टीके मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है.

ये चार नए टीके रोटावायरस, रूबेला, पोलियो और जापानी इन्सेफेलाइटिस से मुकाबला करने के लिए होगी.

इस कदम के साथ ही जानलेवा बीमारियों के ख़िलाफ़ उपलब्ध कराए जाने वाले टीकों की संख्या 13 हो गई है.

स्थाई सुरक्षा
मोदी ने कहा, "चार नए जीवन रक्षक टीकों की शुरूआत बचपन में होने वाली मृत्यु, शिशु मृत्यु दर और देश में बीमारी की दर कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी."

रोटावायरस और इन्सेफेलाइटिस से हर साल भारत में हज़ारों बच्चे मारे जाते हैं.

इस कदम के तहत अब पोलियो का टीका इंजेक्शन से दिया जायगा.

मोदी ने कहा, "यह कदम पोलियो वायरस के ख़िलाफ़ लंबे समय तक स्थाई सुरक्षा प्रदान करेगा."

हालांकि भारत को मार्च में पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें