मंगलवार, 18 नवंबर 2014

प्रमुख विख्यात व्यक्ति

प्रमुख विख्यात व्यक्ति

• गुरिल्ला युद्ध में माहिर, मुगल साम्राज्य के खिलाफ लम्बी लड़ाई लड़कर मराठा साम्राज्य की नींव रखी-शिवाजी

• भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान प्रतिनिधि, अकबर के नौ रत्नों में से एक-तानसेन

• अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक और राजस्व मंत्री-टोडरमल

• महान हिंदी कवि, संत जिन्हें उनकी रचना 'रामचरितमानस' के लिए जाना जाता है-तुलसीदास

• प्राचीन भारत के महान संस्कृत कवि व ऋषि जिन्होंने रामायण की रचना की-वाल्मीकि

• जिसने 1875 में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए आर्य समाज की स्थापना की, वेदों के ईश्वरीय वाणी होने का समर्थन करते हुए उन्होंने सत्यार्थ प्रकाश की रचना की-दयानंद सरस्वती

• सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरू जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की-गुरू गोबिंद सिंह

• ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात, तीन बार भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष रहे, ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस के लिए निर्वाचित होने वाले प्रथम भारतीय- दादा भाई नौरोजी

• पंजाब के शेर के उपनाम से विख्यात, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, साइमन कमीशन के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज से मौत-लाला लाजपत राय

• भारत के अंतिम व प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की-चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

• कवि, उपन्यासकार व दार्शनिक, बंगाल में जिन्होंने शांतिनिकेतन की स्थापना की, नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियाई (गीतांजलि), प्रमुख कृतियाँ- गोरा, डाकघर, घरे बायरे इत्यादि-रवींद्रनाथ टैगोर

• भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के रचियता जिसे उनके उपन्यास आनंद मठ से लिया गया है- बंकिम चंद्र चटर्जी

• इन्हें नाइटेंगेल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है, अंग्रेजी की प्रख्यात कवियत्री जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 1925 में काँग्रेस की अध्यक्ष बनीं, वे उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला गवर्नर थीं-सरोजनी नायडू

• इन्हें नेताजी के उपनाम से जाना जाता है, जो एक शक्तिशाली राष्ट्रवादी नेता थे जो भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष भी रहे, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने आजाद हिंद सरकार की स्थापना करके अंग्रेजों से टक्कर ली-सुभाषचंद्र बोस

• दलितों के मसीहा, भारतीय संविधान के निर्माता जो 1947 से 1951 के मध्य भारत के कानून मंत्री रहे-भीमराव अम्बेडकर

• भारत के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक, भारतीय अणु कार्यक्रम के जनक माने जाते हैं-डा. होमी जे. भाभा

• प्रसिद्ध क्रांतिकारी व विचारक जिन्हें लाहौर षडयंत्र केस में फांसी दी गई-भगत सिंह

• टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को) के संस्थापक-जमशेदजी टाटा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें