इतिहास तिथि क्रम
T.K. 501)-- 1905 ई. बंगाल विभाजन, लॉर्ड मार्ले भारतीय मामलों के सचिव नियुक्त।
T.K. 502)-- 1905–10 ई. लॉर्ड मिण्टो द्वितीय का वायसराय काल।
T.K. 503)-- 1906 ई. कांगेस (कलकत्ता अधिवेशन) मंच से दादाभाई नौरोजी द्वारा 'स्वराज' शब्द का पहली बार प्रयोग। ढाका में 'मुस्लिम लीग' की स्थापना।
T.K. 504)-- 1907 ई. 'सूरत अधिवेशन' में कांग्रेस विभाजित। एनी बेसेन्ट 'थियोसॉफिकल सोसायटी' की अध्यक्ष बनी। 'टाटा इस्पात कारखाने' से इस्पात का उत्पादन प्रारम्भ।
T.K. 505)-- 1908 ई. 'समाचार पत्र अधिनियम'। खुदीराम बोस को फाँसी। तिलक पर राजद्रोह का मुकदमा।
T.K. 506)-- 1909 ई. मॉर्ले मिण्टो सुधार। 'भारतीय परिषद् अधिनियम' पारित। वायसराय के कार्यकारी परिषद् में प्रथम भारतीय (एच. पी. सिन्हा) की नियुक्ती। मदन लाल धींगरा द्वारा लन्दन में कर्ज़न वाइली की हत्या। दक्षिण अफ़्रीका जाते हुए जहाज़ पर गाँधी जी ने 30 हज़ार शब्दों की 'हिन्दी स्वराज' नामक पुस्तक लिखी।
T.K. 507)-- 1910–16 ई. लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय का वायसराय काल।
T.K. 508)-- 1910 ई. एडवर्ड तृतीय की मृत्यु, जॉर्ज पंचम सिंहासनारूढ़।
T.K. 509)-- 1911 ई. 'द्वितीय दिल्ली दरबार'। सम्राट जॉर्ज पंचम की भारत यात्रा। 'बंगाल विभाजन' रद्द। राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित करने की घोषणा। जनगणना।
T.K. 510)-- 1912 ई. राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित। दिल्ली प्रान्त का गठन। लॉर्ड हार्डिंग दिल्ली में बम विस्फोट में घायल। जवाहर लाल नेहरू पहली बार कांग्रेस अधिवेशन (बांकीपुर) में उपस्थित। 'इंस्लिंग्टन कमीशन' का गठन। अबुलकलाम आज़ाद द्वारा 'अल-हिलाल' अख़बार प्रकाशित।
T.K. 511)-- 1913 ई. रवीन्द्रनाथ टैगोर को 'नोबेल पुरस्कार'। फ़िरोजशाह मेहता द्वारा 'द बम्बई क्रॉनिकल' की शुरुआत। सैन फ़्राँसिस्को में 'ग़दर पार्टी' का गठन।
T.K. 512)-- 1914 ई. तिलक मांडले जेल से रिहा। 'फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट' की स्थापना। पनामा नहर की शुरुआत। एनी बेसेन्ट द्वारा 'न्यू इंडिया' प्रकाशित।
T.K. 513)-- 1914–18 ई. प्रथम विश्व युद्ध। ब्रिटेन द्वारा तुर्की के विरुद्ध हमला।
T.K. 514)-- 1915 ई. 'भारतीय सुरक्षा अधिनियम'। गाँधी जी दक्षिण अफ़्रीका से लौटे। अहमदाबाद में 'सत्याग्रह आश्रम' की स्थापना। गोपालकृष्ण गोखले का निधन। एनी बेसेन्ट द्वारा 'होमरूल लीग' के गठन की घोषणा (25 सितम्बर)।
T.K. 515)-- 1916 ई. लोकमान्य तिलक द्वारा 'होमरूल लीग' की स्थापना (26 अप्रैल)। कांग्रेस-मुस्लिम लीग के बीच 'लखनऊ समझौता'। पूना में प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना। 'बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय' की स्थापना। दादाभाई नौरोजी का निधन।
T.K. 516)-- 1916–1921 ई. लॉर्ड चेम्सफ़ोर्ड का वायसराय काल।
T.K. 517)-- 1917 ई. मांटेग्यू भारत-मंत्री नियुक्त तथा इनकी भारत यात्रा। 'कांग्रेस' तथा 'मुस्लिम लीग' की बम्बई में पहली संयुक्त बैठक। 'मांटेग्यू घोषणा'। भारत में स्वायत्तशासी संस्थाओं का क्रमिक विकास तथा उत्तरदायी सरकार की स्थापना। गाँधी जी द्वारा 'चम्पारन सत्याग्रह' आरम्भ। होमरूल आंदोलन के सिलसिले में एनी बेसेन्ट बंदी। शिक्षा से सम्बन्धित 'सैडलर आयोग' की नियुक्ति। रौलट एक्ट कमेटी का गठन।
T.K. 518)-- 1918 ई. रौलट एक्ट तथा मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट प्रकाशित। सेना में अफ़सरों के पद पर नियुक्ति के लिए भारतीय अर्ह घोषित। रासबिहारी बोस की अध्यक्षता में 'बंगीय जनसभा' की स्थापना। सुरेन्द्रनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में बम्बई में 'ऑल इंडिया मॉडरेट कांफ्रेंस' आयोजित। गाँधी जी के द्वारा अहमदाबाद कपड़ा मजदूरों की मांग के समर्थन में सत्याग्रह के रूप में पहली बार भूख हड़ताल का प्रयोग किया गया। सुरेन्द्रनाथ बनर्जी 'नेशनल लिबरल लीग' के अध्यक्ष निर्वाचित।
T.K. 519)-- 1919 ई. मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार पारित। 'रौलट एक्ट' पारित। जलियांवाला बाग़ नरसंहार। ख़िलाफत कमेटी की स्थापना। रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा सर की उपाधि वापस। बम्बई में मिल मजदूरों का पहला सम्मेलन। एनी बेसेन्ट की अध्यक्षता में दिल्ली में पहला 'अखिल भारतीय महिला सम्मेलन' आयोजित। इलाहाबाद में 'लीडर समाचार पत्र' के कार्यालय में 'उत्तर प्रदेश लिबरेशन एसोसिएशन' की स्थापना। तृतीय अफ़ग़ान युद्ध। 'भारतीय सरकार अधिनियम-1919' पारित।
T.K. 520)-- 1920 ई. 'ख़िलाफ़त' तथा 'असहयोग आंदोलन' आरम्भ। गाँधी जी द्वारा बोअर युद्ध में मिला 'केसर-ए-हिन्द' पदक सरकार को वापस। लॉर्ड सिन्हा बिहार-उड़ीसा के गवर्नर। कांग्रेस का नेतृत्व गांधीजी के हाथ में। 'अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस' की स्थापना। 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय' की स्थापना। तिलक की मृत्यु। हण्टर कमेटी की रिपोर्ट प्रकाशित।
T.K. 521)-- 1921–1926 ई. लॉर्ड रीडिंग का वायसराय काल।
T.K. 522)-- 1921 ई. प्रिंस आफ़ वेल्स एडवर्ड की भारत यात्रा। 'चेम्बर आफ़ प्रिंसेस' की स्थापना। 'विजयवाड़ा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी' सम्मेलन में तिलक स्वराज कोष के लिए एक करोड़ रुपये एकत्रित करने का निर्णय (1 अप्रैल)। दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में गाँधी जी का 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' प्रस्ताप पारित (4 नवम्बर)। मोपला विद्रोह (20 नवम्बर)। गुरुद्वारा सुधार आंदोलन, बोलपुर ([[पश्चिम बंगाल]) में 'विश्वभारती शान्ति निकेतन विश्वविद्यालय' की स्थापना। हड़प्पा में उत्खनन प्रारम्भ। भारत सरकार अधिनियम 1919 लागू।
T.K. 523)-- 1922 ई. कलकत्ता में 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' आरम्भ (15 जून)। चौरी-चौरा कांड (5 फ़रवरी)। बारदोली में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 'सविनय अवज्ञा आंदोलन 'स्थगित करने का निर्णय (12 फ़रवरी)। कांग्रेस द्वारा सामूहिक 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' स्थगित (31 दिसम्बर)। मोतीलाल नेहरू तथा चितरंजन दास द्वारा 'स्वराज पार्टी' की स्थापना। मांटेग्यू का इस्तीफ़ा।
T.K. 524)-- 1923 ई. मदन मोहन मालवीय द्वारा 'इंडियन पार्टी' की स्थापना। बम्बई में कपड़ा मजदूरों की 'गिरनी कामग़ार यूनियन' स्थापित। 'हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएसन' की स्थापना। नमक-कर क़ानून पारित। सेना की कुछ बटालियनों की क़मान का भारतीयकरण। प्रफुल्ल चन्द्र द्वारा अहमदाबाद में 'गुजरात विद्यापीठ' की आधारशिला, कमाल पाशा द्वारा तुर्की को धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित करने से ख़िलाफ़त आंदोलन स्वतः समाप्त। स्वराजियों का परिषदों में प्रवेश।
T.K. 525)-- 1924 ई. 'कानपुर कॉन्सिपिरेसी केस'। गाँधी जी पहली बार एवं अन्तिम बार कांग्रेस अध्यक्ष (बेलगाँव)।
T.K. 526)-- 1925 ई. 'अखिल भारतीय दलित वर्ग एसोसिएशन' की स्थापना। अंतरविद्यालय बोर्ड गठित। 'अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी' की कार्यवाहियों के लिए हिन्दुस्तानी भाषा की स्वीकृति (26 दिसम्बर)। सिख गुरुद्वारा पारित। चितरंजन दास का निधन। विट्ठलभाई पटेल विधानसभा में प्रथम भारतीय अध्यक्ष नियुक्त। शान्ति निकेतन में गाँधी जी तथा रवीन्द्रनाथ ठाकुर में सामाजिक समस्याओं पर बातचीत (30 मई)। लॉर्ड लिटन द्वितीय स्थानापन्न वायसराय।
T.K. 527)-- 1926–31 ई. लॉर्ड इरविन वायसराय।
T.K. 528)-- 1926 ई. 'ट्रेड यूनियन एक्ट' पारित। रुपये का अवमूल्यन। दिल्ली में 'आल इंडिया प्रोहिबेशन लीग' (अखिल भारतीय नशाबन्दी लीग) की स्थापना (31 जनवरी)। 'अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी' द्वारा स्वराज पार्टी के सदस्यों को केन्द्रीय विधानसभा से त्यागपत्र देने का प्रस्ताव पारित (6 मार्च)। गाँधी जी द्वारा गुवाहाटी अधिवेशन में स्वाधीनता प्रस्ताव का विरोध (26 दिसम्बर)।
T.K. 529)-- 1927 ई. 'साइमन कमीशन' की नियुक्ति। 'भारतीय नौसेना अधिनियम'। कांग्रेस के मद्रास अधिवेशन में स्वतंत्रता के लक्ष्य की घोषणा। पूना में बड़ौदा की महारानी की अध्यक्षता में 'अखिल भारतीय सम्मेलन' आयोजित (5 जून)। इलाहाबाद में पंडित मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय सम्मेलन द्वारा 'साइमन कमीशन' का बहिष्कार करने का निर्णय (11 दिसम्बर)। 'मुस्लिम लीग' का विभाजन (29 दिसम्बर)।
T.K. 530)-- 1928 ई. डॉ. अंसारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बहिष्कार सम्मेलन बनारस में आयोजित। 'साइमन कमीशन 'के भारत आगमन पर 3 फ़रवरी को हड़ताल का आह्वान (15 जनवरी)। 'साइमन कमीशन' भारत में आया (3 फ़रवरी)। 'नेहरू रिपोर्ट', 'हिन्दुस्तान रिपब्लिकन' की विभिन्न शाखाओं को संगठित कर 'हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक' की स्थापना (8-9 दिसम्बर) (इसका निर्णय सुखदेव, शिववर्मा, फणीन्द्रनाथ बोस, भगत सिंह, विजय कुमार सिन्हा तथा कुंदनलाल विद्यार्थी द्वारा फ़िरोज़शाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली में एक गुप्त बैठक में लिया गया। चन्द्रशेखर आज़ाद बैठक में नहीं थे, परन्तु उन्हें एसोसिएशन के सशस्त्र विभाग का प्रधान नियुक्त किया गया।) 'साइमन कमीशन' का विरोध करते समय पुलिस लाठीचार्ज में लाला लाजपत राय घायल (17 नवम्बर)। कलकत्ता में जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में 'अखिल भारतीय समाजवादी युवा कांगेस' का पहला सम्मेलन (27 दिसम्बर)। कांग्रेस अधिवेशन में गांधीजी की घोषणा- "यदि आप मेरे साथ सहयोग करें और ईमानदारी तथा बुद्धिमता से काम करें तो साल भर में स्वराज मिल जाएगा" (31 दिसम्बर)। कांग्रेस अधिवेशन में डोमिनियन स्टेट्स के पक्ष में प्रस्ताव पारित तथा सुभाषचन्द्र बोस का पूर्ण स्वाधीनता प्रस्ताव अस्वीकृत। 'इंडिपेन्डेंस लीग' की स्थापना। कृषि के लिए शाही आयोग की नियुक्ति।
T.K. 531)-- 1929 ई. इलाहाबाद में अबुलकलाम आज़ाद की अध्यक्षता में 'अखिल भारतीय मुस्लिम सोशलिस्ट पार्टी' की स्थापना (इससे पहले राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता सैय्यद अहमद बरेलवी तथा युसूफ़ मुहर अली द्वारा 'कांगेस मुस्लिम पार्टी की स्थापना) (27-28 जुलाई)। केन्द्रीय असेम्बली में भगतसिंह व बटुकेश्वर दत्त द्वारा बम फेंका गया (8 अप्रैल)। कृषि शोध परिषद् का गठन। 'मेरठ षड़यंत्र' के अभियुक्तों पर मुकदमा आरम्भ। 'लाहौर षड़यंत्र' के अभियुक्त जतिन दास की 64 दिनों की भूख हड़ताल के बाद मृत्यु। 166 दिन की भूख हड़ताल के बाद रंगून (वर्तमान यांगून) जेल में फूंजी विजाजा की मृत्यु। लॉर्ड इरविन की घोषणा। भारत का संवैधानिक प्रगति का लक्ष्य औपचारिक राज्य की स्थापना (31 अक्टूबर)। लाहौर में कांग्रेस के 44वें अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में स्वराज्य का प्रस्ताव पारित (29 दिसम्बर)। 31 दिसम्बर की मध्यरात्रि के समय पंडित नेहरू ने रावी तट पर तिरंगा फहराया।
T.K. 532)-- 1930 ई. जवाहर लाल नेहरू द्वारा 26 जनवरी को स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाने का आह्वान (7 जनवरी)। 'हिन्दुस्तान रिपब्लिकन सोसायटी' द्वारा 'बम का दर्शन' नामक पर्ची प्रकाशित (2 फ़रवरी)। 'अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी' द्वारा 'सविनय अवज्ञा (नमक) आंदोलन' का कार्यक्रम स्वीकृत (19 फ़रवरी)। 'डांडी यात्रा' आरम्भ (12 मार्च)। नमक क़ानून तोड़ा गया (6 अप्रैल)। 28 मार्च को 'आनन्द भवन' देश को समर्पित तथा 11 अप्रैल को 'स्वराज भवन' के रूप में नामकरण। सुभाषचन्द्र बोस कलकत्ता नगर निगम के मेयर निर्वाचित (22 अगस्त)। सी. वी. रमन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (14 नवम्बर)। 'प्रथम गोलमेज सम्मेलन' लन्दन में। कांग्रेस कार्यसमिति ग़ैरक़ानूनी घोषित (25 अगस्त)।
T.K. 533)-- 1931–1936 ई. वायसराय लॉर्ड विलिंगटन का वायसराय काल।
T.K. 534)-- 1931 ई. कांग्रेस कार्यसमिति पर से प्रतिबंध हटा (26 जनवरी)। लखनऊ में मोतीलाल नेहरू का निधन (5 फ़रवरी)। इलाहाबाद में पुलिस मुठभेड़ में चन्द्रशेखर आज़ाद की मृत्यु (27 फ़रवरी)। 'गांधी-इरविन समझौता' (मार्च)। लाहौर में रावी तट पर भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को फाँसी (23 मार्च)। शोक स्वरूप गाँधी जी को कराची अधिवेशन में युवा क्रान्तिकारियों द्वारा काले फूल भेंट (31 मार्च)। बम्बई कांग्रेस हाउस में सरोजिनी नायडू द्वारा 'राष्ट्रीय झंडा दिवस' का उदघाटन (26 अप्रैल)। कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से गांधीजी को गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया (10 जून)। गांधीजी द्वारा प्रस्तावित चरखा युक्त झंडा राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज बना (1 अगस्त)। संयुक्त प्रान्त में लगान-रोको आंदोलन (11 दिसम्बर)। रॉयल लेबर कमीशन की रिपोर्ट प्रकाशित।
T.K. 535)-- 1932 ई. सरकार द्वारा प्रस्तावित संवैधानिक शासन सुधारों पर श्वेतपत्र प्रकाशित। 'मेरठ षड़यंत्र केस' के 27 अभियुक्तों को सज़ा (16 जनवरी)। गाँधी जी द्वारा व्यक्तिगत सत्याग्रह आरम्भ (26 जून)। एनी बेसेन्ट का देहान्त (20 सितम्बर)। पहली बार 'पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग। गांधीजी द्वारा साप्ताहिक 'हरिजन' की शुरुआत। रैम्जे मैक्डोनल्ड द्वारा 16 अगस्त को 'साम्प्रदायिक निर्णय' की घोषणा। 24 सितम्बर को गांधीजी और अम्बेडकर के मध्य 'पूना समझौता' सम्पन्न।
T.K. 536)-- 1934 ई. 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' वापस। पटना में आचार्य नरेन्द्र देव की अध्यक्षता में 'कांग्रेस समाजवादी पार्टी' के गठन की घोषणा (17 मई)। कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र प्रकाशित (14 जून)। गाँधी जी कुछ समय के लिए कांग्रेस से अलग (17 सितम्बर)। बम्बई में सम्पूर्णानन्द की अध्यक्षता में 'अखिल भारतीय कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी' का औपचारिक उदघाटन (21 अक्टूबर)। उत्तरी भारत में भारी भूकम्प। बिहार में भीषण तबाही।
T.K. 537)-- 1935 ई. 'भारत सरकार अधिनियम-1935' पारित (अगस्त)। भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता। गाँधी जी के साथी तथा 'सत्याग्रह आंदोलन' में जेल जाने वाले प्रथम व्यक्ति मोहन लाल पाण्ड्या का निधन (18 मई)। गाँधी जी द्वारा मीरा बेन के लिए वर्धा के पास सेवा गाँव के आश्रम (सेवाश्रम) की स्थापना (22 अक्टूबर)।
T.K. 538)-- 1936–44 ई. लॉर्ड लिनलिथगो का वायसराय काल।
T.K. 539)-- 1936 ई. सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन (21 जनवरी)। जॉर्ज षष्टम सम्राट बने। 'अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अधिवेशन' में कांग्रेस कार्रवाई की भाषा हिन्दी बनाए जाने सम्बन्धी प्रस्ताव अस्वीकृत (23 अगस्त)।
T.K. 540)-- 1937 ई. 'संघीय न्यायालय' की स्थापना। प्रान्तीय स्वशासन का उदघाटन (अप्रैल)। 11 में से 7 प्रान्तों में कांग्रेस मंत्रिमण्डल गठित। मध्य प्रान्त में डॉ. एन. जी. खरे द्वारा देश का पहला मंत्रिमण्डल गठित (9 जून)। केन्द्रीय विधानसभी में चिंतामणि देशमुख द्वारा प्रस्तुत पति की सम्पत्ति में विधवाओं को उत्तराधिकार दिलाने वाला विधेयक पारित (5 फ़रवरी)। गाँधी जी के नेतृत्व में 'अखिल भारतीय शिक्षा कांफ़्रेंस' द्वारा नई शिक्षा नीति का नियोजन।
T.K. 541)-- 1938 ई. सुभाषचन्द्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित। बी. डी. सावरकर 'हिन्दू महासभा' के अध्यक्ष निर्वाचित। शरतचन्द्र चटर्जी तथा मोहम्मद इक़बाल की मृत्यु।
T.K. 542)-- 1939 ई. 'त्रिपुरी अधिवेशन' में सुभाषचन्द्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर दुबारा निर्वाचित तथा बाद में त्यागपत्र (28 अप्रैल)। बोस द्वारा 'फारवर्ड ब्लाक' की स्थापना (3 मई)। द्वितीय विश्वयुद्ध आरम्भ (3 सितम्बर)। विश्वयुद्ध में भारत को बिना इजाज़त शामिल करने के विरोधस्वरूप प्रान्तीय कांग्रेस मंत्रिमण्डलों का त्यागपत्र। जिन्ना द्वारा कांग्रेस शासन से मुक्ति के लिए 22 दिसम्बर को 'मुक्ति दिवस' के रूप में मनाने का आह्वान (8 अक्टूबर)।
T.K. 543)-- 1940 ई. मौलाना अबुलकलाम आज़ाद कांग्रेस अध्यक्ष। 'मुस्लिम लीग' के लाहौर अधिवेशन में जिन्ना द्वारा मुस्लिमों के लिए पृथक देश की मांग (22 मार्च)। कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा गाँधी जी का व्यक्तिगत सत्याग्रह स्वीकृत (13 अक्टूबर)। विनोबा भावे पहले व्यक्तिगत सत्याग्रही।
T.K. 544)-- 1941 ई. जापान द्वारा युद्ध की घोषणा। जिन्ना द्वारा पाकिस्तान की परिकल्पना पर कांग्रेस की स्वीकृति की मांग (17 अप्रैल)। सुभाषचन्द्र बोस नज़रबन्दी से भागकर कलकत्ता से जर्मनी पहुँचे।
T.K. 545)-- 1942 ई. बर्मा में अंग्रेज़ों का आत्मसमर्पण। 'अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी' के 'बम्बई अधिवेशन' में 'अंग्रेज़ों भारत छोड़ो' प्रस्ताव पारित तथा देशव्यापी आंदोलन शुरू (8 अगस्त)।
T.K. 546)-- 1943 ई. 'मुस्लिम लीग' ने अपने 'कराची अधिवेशन' में 'डिवाइड एंड क्किट' (बाँटों और छोड़ो) स्लोगन को पारित किया।
T.K. 547)-- 1944–47 ई. लॉर्ड वेवेल का वायसराय काल।
T.K. 548)-- 1944 ई. असम पर जापानी आक्रमण। लाहौर में प्रमुख अकाली नेता शेरसिंह की घोषणा कि देश विभाजन या पाकिस्तान की मांग को स्वीकृति दी गई तो सिक्ख भी अलग स्वतंत्र राष्ट्र की मांग करेंगे (1 सितम्बर)। सी. राजगोपालाचारी के सुझावों पर संवैधानिक अड़चन के लिए गांधी-जिन्ना वार्ता (9 सितम्बर)। 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' भारत के निकट पहुँची।
T.K. 549)-- 1945 ई. ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार। द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति। लॉर्ड वेवेल की घोषणा। 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' का आत्मसमर्पण तथा उन पर पहली बार मुकदमा।
T.K. 550)-- 1946 ई. 'कैबिनेट मिशन' भारत में। 'नौसेना विद्रोह' (18 फ़रवरी)। 'मुस्लिम लीग' ने 16 अगस्त को 'सीधी कार्रवाई' दिवस मनाया। अंतरिम सरकार का गठन (2 सितम्बर)। जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री नियुक्त। 'मुस्लिम लीग' अंतरिम सरकार में शामिल (26 अक्टूबर)। संविधान सभा की पहली बैठक (दिसम्बर)। कैबिनेट मिशन योजना की घोषणा (16 जून)।
T.K. 551)-- 1947–48 ई. लॉर्ड माउण्ट बेटन का वायसराय काल (24 मार्च से)।
T.K. 552)-- 1947 ई. ब्रिटिश संसद में प्रधानमंत्री क्लीमेंट रिचर्ड हेडली द्वारा जून, 1948 तक अंग्रेज़ों के भारत छोड़ने के निर्णय की घोषणा (20 फ़रवरी)। माउण्ट बेटन द्वारा जून, 1948 के स्थान पर 15 अगस्त, 1947 को सत्ता हस्तांतरण करने का निर्णय (3 जून)। 'अखिल भारतीय कांग्रेस समिति' द्वारा विभाजन प्रस्ताव पारित (15 जून)। ब्रिटिश संसद में भारत-पाकिस्तान विभाजन पारित तथा 15 अगस्त, 1947 को सत्ता हस्तांतरण सम्बन्धी 'भारतीय स्वाधीनता अधिनियम' 4 जुलाई, 1947 को संसद में पेश किया गया। 'भारतीय स्वाधीनता अधिनियम' को ब्रिटिश सम्प्रभु (सम्राट) की स्वीकृति (18 जुलाई)। 14 अगस्त को पाकिस्तान बना तथा 15 अगस्त को भारत स्वाधीन। जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री तथा लॉर्ड माउण्ट बेटन गवर्नर-जनरल बने।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें