मंगलवार, 11 नवंबर 2014

oct 2014

वह पुरस्कार जिसके लिए भारत के कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला युसुफजाई का चयन किया गया- शांति का नोबेल पुरस्कार-2014 

वह फ्रांसीसी लेखक जिसका चयन साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार-2014 हेतु किया गया
- पैट्रिक मोदियानो   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी लिखने वाले वह पत्रकार जिसका अक्टूबर 2014 के प्रथम सप्ताह में निधन हो गया
-एमवी कामथ 

वह समुद्री तूफान जो पश्चिम मध्‍य और पूर्वी मध्‍य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है और विशाखापटनम से 630 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्ष्‍िाण पूर्व में केन्द्रित है-
'हुदहुद' 

वह एक मात्र भारतीय खिलाड़ी जिसे अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया के सबसे कीमती एथलीट ब्रांड की सूची में पांचवें स्थान पर हैं
- महेंद्र सिंह धोनी  

अगस्ता वेस्टलैंड के वह पूर्व प्रमुख जिसे भारत के साथ वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में कथित धांधली के आरोप में इटली की अदालत द्वारा दो वर्ष की सजा सुनाई गई
-ब्रूनो स्पागनोलिनी

वह सोशल नेट्वर्किंग कंपनी जिसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग पहली बार भारत आए-फेसबुक


वह राशि जिसे इबोला की बीमारी से निपटने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र के आह्वान पर भारत ने देकर पांच दानकर्ताओं के समूह में शामिल हुआ
- एक करोड़ 25 लाख डॉलर

वह स्थान जहां में चौथे वैश्विक निवेशक सम्‍मेलन का आयोजन किया गया
-इन्‍दौर, मध्‍यप्रदेश

वह उच्‍च न्‍यायालय जिसने वर्ष 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस से अलग होकर कांग्रेस को सरकार बनाने में मदद करने वाले जनहित कांग्रेस पार्टी के पांच विधायकों को अयोग्‍य घोषित कर दिया
- पंजाब और हरियाणा

वह नेता जिसे वर्ष 2017 तक के लिए समाजवादी पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुना गया-मुलायम सिंह यादव
 

वह वैज्ञानिक जिसे रसायन शास्‍त्र का नोबेल पुरस्‍कार- 2014 हेतु चुना गया
-एरिक बिटजिग, स्‍टीफन हेल और विलियम मोर्नर 

वे लोग जिनका पीआईओ कार्ड आजीवन वैध रहेंगा
-विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोग 

वह गज़ल गायिका जिसकी जन्मशती समारोह का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा राजधानी नई दिल्ली् में किया गया
-बेगम अख्तर

वे वैज्ञानिक जिनका चयन भौतिकी क्षेत्र का नोबेल पुरस्‍कार-2014 के लिए किया गया
- इसामु आकासाकी, हिरोशी अमानो और शुजी नाकामुरा 

वह कम्पनी जिसने अपना श्रीपेरूंमबुदूर, चेन्नई में स्थित मोबाइल हैंडसेँट विनिर्माण संयंत्र को बंद करने का निर्णय लिया-नोकिया
 

वह वैज्ञानिक जिसे चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार- 2014 के लिए चुना गया
-जॉन ओ कीफ, मे-ब्रिट मोजर, एडवर्ड मोजर

वह भारतीय खिलाड़ी जिसने ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला स्नूकर चैंपियनशिप-2014 का रजत पदक जीता
- एमी कमानी

वे देश जिनके साथ भारत ने हवाई द्वीप पर दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप बनाने का निर्णय लिया
- अमरीका, चीन, जापान और कनाडा 

वह खिलाड़ी जिसने पांचवीं बार चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2014 के पुरुष एकल का ख़िताब जीता
-नोवाक जोकोविच

वह अमेरिकी तैराक जिसपर छह महीने के लिए किसी भी तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रतिबन्ध लगा दिया
-माइकल फेलप्स
वह देश जहां दूसरा एशियाई पैरा खेल-2014 आयोजित किया गया- इंचियोन, दक्षिण कोरिया
वह पार्टी जो महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव 2014 में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी-भाजपा
वह देश जहां चाबहार बंदरगाह स्थित है- ईरान
वह राजनेता जिसकी अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती मनाने हेतु एक राष्ट्रीय समिति का गठन किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वह देश जिसकी अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान जोहोर कप टूर्नामेंट का खिताब जीता-भारत
वह राशि जिसे भारत ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए सहायता के रूप में देने की घोषणा की-40 लाख अमेरिकी डॉलर
वह ई-कॉमर्स फर्म जिसने अक्टूबर 2014 में एंबेसी ऑफिस पार्क के साथ अचल संपत्ति पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए- फ्लिपकार्ट

वह देश जहां के पूर्व प्रधानमंत्री गॉफ व्हाइटलैम का अक्टूबर 2014 में निधन हो गया- ऑस्ट्रेलिया

वह नेता जिसने इंडोनेशिया के सातवें राष्ट्रपति के रुप में 20 अक्टूबर 2014 को शपथ ली- जोको विदोदो 

वह अधिकारी जिसकी अध्यक्षता में जल क्षेत्र से जुड़े मामले में सहायता प्रदान करने हेतु अक्टूबर 2014 में एक विशेषज्ञ सलाहकार समूह गठित किया गया- बी.एन. नवालावाला

भारतीय मूल का वह वैज्ञानिक जिसे वर्ष 2014 का विश्व खाद्य पुरस्कार 16 अक्टूबर 2014 को दिया गया- संजय राजाराम

भारतीय मूल की वह पहली शिक्षिका जिसे दादाभाई नौरोजी पुरस्कार देने की घोषणा 18 अक्टूबर 2014 को की गई- आशा खेमका

वह शहर जहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का तीसरा संस्करण 13-15 अक्टूबर 2014 के बीच आयोजित किया गया- शिलांग

वह तिथि जिसे गरीबी उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है-17 अक्टूबर

वे देश जिन्हें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थाई सदस्य 16 अक्टूबर 2014 को निर्वाचित किया गया- अंगोला, मलेशिया, न्यूजीलैंड स्पेन वेनेजुएला 

वह तिथि जिसे विश्व भर में विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है-16 अक्टूबर 

वह स्थान जो क्रेडिट सुइस ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार अति अमीरों के मामले में विश्व भर में भारत को प्राप्त है-11वां 

वह शहर जहां 45वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह आयोजित किया गया-गोवा 

वह राज्य जहां पहली मोनेट स्टील एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप संपन्न हुई- रायपुर, छत्तीसगढ़

वह शहर जहां भारत और चीन के मध्य सीमा प्रबंधन पर हुई दो दिवसीय वार्ता अक्टूबर 2014 में संपन्न हुई- नई दिल्ली 

वह बालक जिसने जर्मनी के ड्रेसडेन सिटी में अक्टूबर 2014 में आयोजित 6वें वर्ल्ड मेंटल अर्थमैटिक चैंपियनशिप के किड्स कैटेगरी का स्वर्ण पदक जीता- ग्रंथ ठक्कर

वह ग्रह जिसके समान एक नए ग्रह की खोज अंतरिक्ष यात्रियों ने की-यूरेनस 

भारतीय मूल की वह अमेरिकी महिला जिसको अमेरिकी न्याय मंत्रालय के नागरिक अधिकार प्रभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया- वनिता गुप्ता

वह न्यायालय जिसने वर्ष 2006 में ईयू द्वारा लिट्टे पर लगाए गए उन प्रतिबंधों को खारिज कर दिया जिसका उद्देश्य आतंकवाद का मुकाबला करना था- यूरोपीय संघ का कोर्ट ऑफ जस्टिस

परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम वह सब सोनिक क्रूज मिसाइल जिसका ओडिशा के चांदीपुर रेंज से 17 अक्टूबर 2014 को सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया गया-‘निर्भय

वह कम्पनी जिसने अक्टूबर 2014 में 11 लाख यूरो के नकदी और इक्विटी सौदे में मोबाइल कंपनी टीएक्सटी लिमिटेड का अधिग्रहण किया-आईएमआई मोबाइल लिमिटेड

वह अर्थशास्त्री जिसे केंद्र सरकार ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार अक्टूबर 2014 में नियुक्त किया- अरविंद सुब्रमण्यम

वह भाषा जिसके लेखक और पूर्व रेडियो कलाकार तुरागा जानकी रानी का हैदराबाद में निधन हो गया- तेलुगू

वह देश जहां फ़रवरी 2015 में पैरालम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा-भारत 

जम्मू कश्मीर पुलिस की वह महिला निरीक्षक जिसको अंतरराष्ट्रीय महिला पुलिस शांतिरक्षक पुरस्कार-2014 से पुरस्कत किया गया- शक्ति देवी

वह तिथि जब इसरो ने देश के तीसरे क्षेत्रीय निगरानी उपग्रह आईआरएनएसएस- 1सी को आंध्रप्रदेश में स्थित श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया- 16 अक्टूबर 2014 

वह उद्देश्य जिसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयतेयोजना अक्टूबर 2014 में प्रारंभ की गई- श्रम कानूनों में सुधार लाना एवं श्रम प्रक्रिया को बेहतर बनाना

भारतीय रिजर्व बैंक के वह गवर्नर जिसको वर्ष का सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय बैंक का गवर्नर पुरस्कार-2014’ से सम्मानित किया गया- रघुराम राजन

वह विषय (थीम) जिसके साथ विश्वभर में तीसरा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया-‘किशोरियों का सशक्तीकरण: हिंसा के चक्र की समाप्ति

 वह नेता जिसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ अक्टूबर 2014 को ली- देवेंद्र फडणवीस 

वह शिक्षाविद जिसे तीन वर्ष की अवधि के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
- प्रो. लोकेश चंद्र

भारत का वह बिलियर्ड्स खिलाड़ी जिसने आईबीएसएफ बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप (टाइम फॉरमेट) में दोहरा खिताब जीता
- पंकज आडवाणी

जाम्बिया के वह राष्ट्रपति जिनका 28 अक्टूबर 2014 को लंदन में निधन हो गया-माइकल साटा
 

वह देश जिसने भारत के साथ 'आपराधिक मामलों में कानूनी और न्यायिक सहयोग संधि' पर अक्टूबर 2014 में हस्ताक्षर किया
- ओमान

वह अभिनेता जिसको लॉस एंजिल्स में अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने वर्ष 1984 सिख दंगा मामले के आरोप में समन भेजा
- अमिताभ बच्चन 

वह व्यक्ति जिसको राष्ट्रपति मिलोस जीमन द्वारा चेक गणराज्य के ऑर्डर ऑफ व्हाइट लायन से सम्मानित किया गया
- सिंडलर निकोलस विंटन

वह प्रशासनिक अधिकारी जिसे एशिया पेसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन का उपाध्यक्ष चुना गया
- जवाहर सरकार 

वह क्रिकेट खिलाड़ी जिसे अक्टूबर 2014 में ब्रैडमैन हाल आफ फेममें शामिल किया गया
- सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ

वह स्थान जो वैश्विक आर्थिक मंच द्वारा वर्ष 2014 हेतु जारी 'ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2014' में भारत को दिया गया
-114वां 

वह दर जो विश्व बैंक द्वारा जारी द्विवार्षिक रिपोर्ट इंडिया डेवलपमेंट अपडेटमें भारत के सकल घरेलू उत्पाद में वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की- 5.6 प्रतिशत 


वह व्यक्ति जिस प्रसार भारती बोर्ड का अध्यक्ष अक्टूबर 2014 में नियुक्त किया गया
- डॉ. ए. सूर्य प्रकाश

वह नेत्र चिकित्सक जिसे महात्मा गांधी प्रवासी सम्मान से सम्मानित किया गया
- विनोद गाउबा 

वह देश जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 20 अक्टूबर 2014 को इबोला मुक्त देश घोषित किया-
 नाइजीरिया

वह स्त्रीरोग विशेषज्ञ जिसे सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार-2014 जीता
- डेनिस मुखवेगी मुखेनगेरे 

वह महिला जिसे दूसरे कार्यकाल के लिए ब्राजील की राष्ट्रपति (37वें) निर्वाचित किया गया
- डील्मा रॉसेफ 

वह नेता जिसकी जंयती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवसके रूप में मनाने का निर्णय लिया-
 सरदार वल्‍लभ भाई पटेल

वह जोड़ी जिसने वर्ष 2014 के आखिरी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के महिला युगल का खिताब जीता
- सानिया मिर्जा और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक

वह भारतीयअमेरिकी छात्र जिसने डिस्कवरी एजुकेशन 3M यंग साइंटिस्ट चैलेंज 2014 जीता
- साहिल दोशी 

भारतीय जनता पार्टी का वह नेता जिसने हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली
- मनोहर लाल खट्टर 

वह देश जहां की फुटबॉल टीम के गोलकीपर एवं कप्तान सेंजो मेयीवा का अक्टूबर 2014 में निधन हो गया
- दक्षिण अफ्रीका

वह राज्य जो एसोचैम द्वारा अक्टूबर 2014 में जारी रिपोर्ट के अनुसार देश का सबसे बीमारू राज्य है
- उत्तर प्रदेश

वह देश जो वर्ष 2015-2017 के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का पुन: सदस्य निर्वाचित किया गया
- भारत

वह नदी जिस पर भारत-बांग्लादेश संयुक्त राफ्टिंग अभियान आयोजित किया गया
-सियोम नदी (अरुणाचल प्रदेश)

वह खिलाड़ी जिसने वर्ष 2013 के सत्र में यूरोप के शीर्ष स्कोरर के तौर पर  अक्टूबर 2014 में यूरोपीय गोल्डन बूट पुरस्कार प्राप्त किया
- लुइस सुआरेज़ 

वह देश जो फिलिस्तीन को राज्य के रूप में मान्यता प्रदान करने वाला प्रथम यूरोपीय संघीय (ईयू) देश बना
- स्वीडन

वह जिला जहां भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, की आधारशिला रखी गई
- भरूच 

वह खिलाड़ी जिसको इंटरनेशनल शूटिंग स्पो‌र्ट्स फेडरेशन एथलीट समिति का अध्यक्ष बनाया गया
- अभिनव बिंद्रा

सार्वजनिक क्षेत्र की वह कम्पनी जो वर्ष 2014 की प्लेट्स ग्लोबल 250 रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ते हुए सबसे ऊंची रैंकिंग पाने वाली भारतीय ऊर्जा कंपनी बन गई
- ओएनजीसी

वह देश जो क्रय क्षमता समतुल्यता के आधार पर अमेरिका को पीछे छोड़कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया
- चीन

वह नेता जो प्रथम बार विधानसभा चुनाव लड़कर राज्य का मुख्यमंत्री बना
-देवेंद्र फड़नवीस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें