मंगलवार, 18 नवंबर 2014

इतिहास तिथि क्रम

T.K. 401)-- 1819 ई. पेशवा पद की समाप्ति। ब्रिटिश वृत्तिभोगी की हैसियत से पेशवा बाजीराव द्वितीय को बिठूर निवास, राजपूताना के राजाओं के साथ सुरक्षात्मक सन्धि। तात्या टोपे का जन्म।

T.K. 402)-- 1820 ई. मुनरो मद्रास (वर्तमान चेन्नई) का गवर्नर बना। (दक्षिण भारत)

T.K. 403)-- 1821 ई. पूना में 'संस्कृत कॉलेज' की स्थापना।

T.K. 404)-- 1822 ई. बम्बई में 'नेटिव एजुकेशन सोसाइटी' की स्थापना। 'बम्बई समाचार' प्रकाशित।

T.K. 405)-- 1823–1828 ई. लॉर्ड एमहर्स्ट बंगाल का गवर्नर-जनरल नियुक्त।

T.K. 406)-- 1823 ई. प्रेस आर्डिनेन्स के विरुद्ध राजाराममोहन राय का ज्ञापन। (इसके बाद कार्यवाहक गवर्नर-जनरल एडम्स ने मुद्रणालयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया था)।

T.K. 407)-- 1824 ई. बैरकपुर में सैनिक विद्रोह (अधिक भत्ते की मांग पर)।

T.K. 408)-- 1824–26 ई. प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध। 'याण्डबू की सन्धि'। अराकान तथा तेनासरीम ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल।

T.K. 409)-- 1824–1883 ई. स्वामी दयानन्द सरस्वती का जीवनकाल, आर्य समाज की स्थापना (1875 में)।

T.K. 410)-- 1825 ई. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का जन्म (4 सितम्बर)।

T.K. 411)-- 1826 ई. भरतपुर पर अंग्रेज़ों का अधिकार।

T.K. 412)-- 1827 ई. पहला वाष्पचालित युद्धपोत 'इंटरप्राइज' मद्रास पहुँचा। (दक्षिण भारत)

T.K. 413)-- 1828–1833 ई. विलियम बैंटिक बंगाल का गवर्नर-जनरल।

T.K. 414)-- 1828 ई. राममोहन राय द्वारा 'ब्रह्म समाज' की स्थापना। 'ऐकेडमिक एसोसिएशन' स्थापित।

T.K. 415)-- 1829 ई. विलियम बैंटिक द्वारा 'सती प्रथा' ग़ैरक़ानूनी घोषित।

T.K. 416)-- 1829–1837 ई. बैंटिक द्वारा ठगों का दमन।

T.K. 417)-- 1830 ई. राजा राममोहन राय द्वारा इंग्लैंण्ड भ्रमण। धर्मसभा द्वारा कलकत्ता में 'सती प्रथा' पर प्रतिबन्ध लगाने के विरोध में सभा। ईश्वरचन्द्र गुप्ता द्वारा बंगाल मासिक 'संवाद प्रभाकर' प्रकाशित।

T.K. 418)-- 1831 ई. मैसूर का राजा पदच्युत। शासन ब्रिटिश सरकार के हाथ में, रोपड़ में विलियम बैंटिक और रणजीत सिंह की भेंट।

T.K. 419)-- 1832 ई. असम के जैंतिया क्षेत्र पर अंग्रेज़ों का आधिपत्य।

T.K. 420)-- 1833 ई. कम्पनी के चार्टर का नवीनीकरण, वैधानिक शक्ति का केन्द्रीयकरण। बंगाल का गवर्नर-जनरल पहली बार भारत के गवर्नर-जनरल के नाम से जाने लगा, भारतीय विधि आयोग की नियुक्ति, ब्रिटेन में 'दास-प्रथा' पर प्रतिबंध लगाया गया।

T.K. 421)-- 1833–1835 ई. लॉर्ड विलियम बैंटिक भारत का गवर्नर-जनरल।

T.K. 422)-- 1834 ई. कुर्ग पर अंग्रेज़ों का आधिपत्य। लॉर्ड मैकाले सुप्रीम कौंसिल में पहला विधि सदस्य नियुक्त। सरकार द्वारा चाय बाग़ानों की स्थापना। आगरा प्रान्त की स्थापना।

T.K. 423)-- 1835–1836 ई. सर चार्ल्स मेटकॉफ़ कार्यकारी गवर्नर-जनरल।

T.K. 424)-- 1835 ई. सर मेटकॉफ़ द्वारा समाचार पत्रों पर से प्रतिबन्ध समाप्त। लॉर्ड मैकाले का शिक्षा नीति पर प्रस्ताव। अंग्रेज़ी (फ़ारसी के स्थान पर) पहली बार सरकारी भाषा बनी। कम्पनी ने पहली बार अपने सिक्के जारी किए (बिना मुग़ल सम्राट के नाम के)। 'कलकत्ता मेडिकल कॉलेज' की स्थापना। कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) के 'हिन्दू कॉलेज' में धर्मसभा के तत्वाधान में पश्चिमी ढंग की पहली सार्वजनिक सभा (30 जनवरी) जिसमें रामकमल सेन ने मांग की थी कि सभी ज़मीदारों तथा रैय्यतों के जीवन के मूलभूत सामाजिक आर्थिक प्रश्नों पर विचार-विमर्श करे।

T.K. 425)-- 1836–1842 ई. लॉर्ड आकलैण्ड गवर्नर-जनरल।

T.K. 426)-- 1837 ई. अकबर द्वितीय का उत्तराधिकारी बहादुरशाह द्वितीय 'जफ़र' गद्दी पर आसीन, महारानी विक्टोरिया गद्दी पर आसीन।

T.K. 427)-- 1838 ई. अफ़ग़ानिस्तान के भूतपूर्व शासक शाहशुजा, रणजीत सिंह तथा अंग्रेज़ों के बीच 'त्रिपक्षीय सन्धि'। काबुल-कंधार पर अंग्रेज़ों का अधिकार। 'कलकत्ता सोसाइटी फॉर द एक्यूजीशन ऑफ़ जनरल नालेज' नाम की साहित्यिक वैचारिक संस्था की स्थापना, केशवचन्द्र सेन का जन्म (19 नवम्बर)।

T.K. 428)-- 1839 ई. महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु। कलकत्ता तथा दिल्ली के बीच जी. टी. रोड का कार्य आरम्भ। अंग्रेज़ों द्वारा शाहशुजा काबुल का अमीर घोषित, 'यूनाइटेड इंडिया एसोसियशन' की स्थापना (9 फ़रवरी)। लन्दन में 'ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी' की स्थापना।

T.K. 429)-- 1839–1842 ई. प्रथम आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध।

T.K. 430)-- 1840 ई. अफ़ग़ान कबाइलियों का विद्रोह, दोस्त मुहम्मद पदच्युत, मैन्चेस्टर में 'नार्दन सेंट्रल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी' की स्थापना।

T.K. 431)-- 1841 ई. कलकत्ता में 'देश हितेषणी सभा' की स्थापना (3 अक्टूबर)।

T.K. 432)-- 1841–1844 ई. लॉर्ड एलनबरो गवर्नर-जनरल।

T.K. 433)-- 1842 ई. अफ़ग़ानिस्तान में अंग्रेज़ी सेना का संहार। काबुल पर पुनः आधिपत्य। दोस्त मुहम्मद पुनः अमीर बना। एलनबरो की शिमला घोषणा। अफ़ग़ानिस्तान से अंग्रेज़ी सैनिक वापस।

T.K. 434)-- 1843 ई. सिन्ध पर अंग्रेज़ों का आधिपत्य। 'दास प्रथा' पर प्रतिबन्ध। 'बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी' की स्थापना।

T.K. 435)-- 1844–1848 ई. लॉर्ड हार्डिंग गवर्नर-जनरल।

T.K. 436)-- 1844 ई. लॉर्ड हार्डिंग द्वारा सरकारी नौकरियों में अंग्रेज़ी शिक्षित भारतीयों को नियुक्ति देने का निर्णय। कांग्रेसी नेता दिनशा एदुलजी वाचा का जन्म।

T.K. 437)-- 1845–46 ई. प्रथम आंग्ल-सिक्ख युद्ध में सिक्ख पराजित।

T.K. 438)-- 1846 अंग्रेज़ों तथा सिक्खों के बीच 'लाहौर की सन्धि'।

T.K. 439)-- 1847 ई. रुड़की में प्रथम इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना।

T.K. 440)-- 1848–1856 ई. लॉर्ड डलहौज़ी गवर्नर-जनरल।

T.K. 441)-- 1848 ई. सतारा ब्रिटिश साम्राज्य में सम्मिलित। गोद लेने की प्रथा पर प्रतिबन्ध। बम्बई में 'स्टूडेंट्स लिटरेरी एंड साइंटिफिक सोसाइटी' की स्थापना।

T.K. 442)-- 1848–1849 ई. द्वितीय आंग्ल-सिक्ख युद्ध में सिक्ख पराजित।

T.K. 443)-- 1849 ई. पंजाब, जैतपुरा तथा संभलपुर का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय। कलकत्ता में बेथुन द्वारा पहली कन्या पाठशाला की स्थापना। डलहौज़ी द्वारा मुग़ल वंश की समाप्ति पर विचार।

T.K. 444)-- 1850 ई. सिक्किम का एक भाग अंग्रेज़ों के क़ब्ज़े में।

T.K. 445)-- 1851 ई. कलकत्ता में 'ब्रिटिश इंडियन एसोसियशन' की स्थापना।

T.K. 446)-- 1852 ई. द्वितीय आंग्ल-बर्मा युद्ध। रंगून (वर्तमान यांगून) तथा पेंगू पर आधिपत्य। भूतपूर्व पेशवा बाजीराव द्वितीय की मृत्यु तथा उसकी पेंशन समाप्त। पूना में 'दक्कन एजुकेशन सोसायटी' की स्थापना। निज़ाम द्वारा बरार अंग्रेज़ों का समर्पित। कम्पनी के चार्टर का नवीनीकरण तथा पहली बार आई. सी. एस. परीक्षा प्रारम्भ। सस्ती डाक सेवा प्रारम्भ।

T.K. 447)-- 1854 ई. बंगाल में 'नील विद्रोह'।

T.K. 448)-- 1855 ई. संथाल विद्रोह। पटसन उद्योग की शुरुआत। कलकत्ता में 'अंजुमने इस्लामी' (या मोहम्मडन एसोसिएशन) की स्थापना (मई 6)।

T.K. 449)-- 1856 ई. अवध ब्रिटिश साम्राज्य में सम्मिलित। 'भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम'। 'बंगाल विधान परिषद्' द्वारा 'हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम' पारित। यूरोप में 'क्रीमिया युद्ध' समाप्त। भारतीय सैनिकों को इनफील्ड रायफल और चर्बीयुक्त कारतूस प्रयोग के लिए दिये गये। कलकत्ता में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना।

T.K. 450)-- 1856–62 ई. लॉर्ड कैनिंग गवर्नर-जनरल।

T.K. 451)-- 1857 ई. कलकत्ता, बम्बई तथा मद्रास विश्वविद्यालयों की स्थापना। 1857 का विद्रोह, केशवचन्द्र सेन ब्रह्म समाज में शामिल, मंगल पाण्डे द्वारा लेफ्टिनेंट बाग़ की गोली मारकर हत्या।

T.K. 452)-- 1858 ई. भारत का शासन ईस्ट इंडिया कम्पनी से ब्रिटिश सरकार के हाथों में। महारानी विक्टोरिया का घोषणा पत्र। लॉर्ड कैनिंग को वायसराय की एक अतिरिक्त उपाधि (तत्पश्चात् गवर्नर-जनरल के साथ वायसराय का भी प्रयोग प्रारम्भ)। समाज सुधारक डी. के. कर्वे का जन्म (18 अप्रैल)। जगदीश चन्द्र बोस का जन्म (30 नवम्बर), लखनऊ पर अंग्रेज़ों का पुनः अधिकार।

T.K. 453)-- 1859 ई. 'गोद प्रथा' की समाप्ति की घोषणा रद्द। बंगाल में 'नील विद्रोह'। कस्तूरी रंगा आयंगर का जन्म (15 दिसम्बर)। जेम्स विल्सन (सुप्रीम कौंसिल का प्रथम वित्त सदस्य) द्वारा आयकर लागू। काग़ज़ के नोट जारी।

T.K. 454)-- 1861 ई. 'भारतीय परिषद् अधिनियम' तथा 'भारतीय हाईकोर्ट्स अधिनियम' लागू। आर्कियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ए.एस.आई.) का गठन। दीनबंधु मित्र का नाटक 'नील-दर्पण' प्रकाशित। रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म।

T.K. 455)-- 1862 ई. सदर न्यायालय उच्च न्यायालयों के साथ एकीकृत। 'भारतीय दंड संहिता' लागू।

T.K. 456)-- 1862–63 ई. लॉर्ड एलगिन प्रथम का वायसराय काल।

T.K. 457)-- 1863 ई. कलकत्ता में अब्दुल लतीफ़ की प्रेरणा से 'मोहम्मडन एसोसिएशन' की स्थापना। 'पटना कॉलेज' की स्थापना।

T.K. 458)-- 1863–1902 ई. स्वामी विवेकानन्द।

T.K. 459)-- 1864–69 ई. सर जॉन लारेन्स वायसराय।

T.K. 460)-- 1864 ई. सैय्यद अहमद द्वारा 'मोहम्मडन साइंटिफिक सोसायटी' की स्थापना। मद्रास में ब्रह्मसमाज की प्रेरणा से समान उद्देश्यों वाली संस्था स्थापित। बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा 'दुर्गेश नन्दनी' उपन्यास की रचना। (दक्षिण भारत)

T.K. 461)-- 1865 ई. यूरोप के साथ दूर संचार व्यवस्था का उदघाटन। उड़ीसा में दुर्भिक्ष (अकाल)।

T.K. 462)-- 1866 ई. केशवचन्द्र सेन द्वारा 'भारतीय ब्रह्म समाज' की स्थापना। गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म। 'ईस्ट इंडिया एसोसिएशन' की स्थापना तथा बाद में 'लन्दन इंडिया सोसाइटी' का इसमें विलेय।

T.K. 463)-- 1867 ई. ब्रह्मसमाज की प्रेरणा से बम्बई में 'प्रार्थना समाज' की स्थापना। नवगोपाल मित्र द्वारा कलकत्ता में स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार के लिए वार्षिक मेले का उदघाटन। आयकर पुनः लागू किए जाने का विरोध। 'पूना सार्वजनिक सभा: स्थापित।

T.K. 464)-- 1868 ई. अम्बाला से दिल्ली तक रेलवे लाइन का उदघाटन। शिशिर कुमार घोष द्वारा 'अमृत बाज़ार पत्रिका' प्रकाशित। भारत का प्रथम संध्या समाचार पत्र 'मद्रास-मेल' प्रकाशित।

T.K. 465)-- 1869–72 ई. लॉर्ड मेयो का वायसराय काल।

T.K. 466)-- 1869 ई. 'ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा' की भारत यात्रा। स्वेज नहर का उदघाटन। महात्मा गांधी का जन्म। ठक्कर बापा का जन्म।

T.K. 467)-- 1870 ई. लॉर्ड मेयो का प्रान्तीय बंदोबस्त। 'लाल सागर टेलीग्राफ़' की शुरुआत। देशबन्धु चितरंजनदास का जन्म (5 नवम्बर)। एम. जी. रानाडे प्रार्थना सभा में शामिल।

T.K. 468)-- 1872 ई. 'कूका विद्रोह'। लॉर्ड मेयो की हत्या (पोर्ट ब्लेयर में)। आनन्द मोहन बोस द्वारा लन्दन में 'इंडियन सोसायटी' की स्थापना। जनगणना प्रारम्भ।

T.K. 469)-- 1872–76 ई. लॉर्ड नार्थब्रुक वायसराय।

T.K. 470)-- 1873 ई. लाहौर में स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार के लिए 'स्वदेशी
सभा' स्थापित।

T.K. 471)-- 1874 ई. बिहार में अकाल।

T.K. 472)-- 1875 ई. स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा 'आर्य समाज' की स्थापना। 'प्रिंस आफ़ वेल्स एडवर्ड' की भारत यात्रा। सैय्यद अहमद द्वारा 'मोहम्मडन ऐंग्लो-ओरिएन्टल कॉलेज' (अलीगढ़) की स्थापना। अजमेर में 'मेयो कॉलेज' की स्थापना। अमेरिका में 'थियोसोफ़िकल सोसाइटी' की स्थापना। कलकत्ता में 'इंडिया लीग' की स्थापना।

T.K. 473)-- 1876–80 ई. लॉर्ड लिटन प्रथम का वायसराय काल।

T.K. 474)-- 1876 ई. क्वेटा पर अंग्रेज़ सेना का अधिकार। कलकत्ता में 'इण्डियन एसोसिएशन' की स्थापना। 'आई.सी.एस. परीक्षा' में शामिल होने के लिए आयु सीमा में कटौती।

T.K. 475)-- 1877 ई. लॉर्ड लिटन का दिल्ली दरबार। महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी घोषित। सुरेन्द्रनाथ बनर्जी द्वारा दिल्ली में 'दिल्ली दरबार' के अवसर पर पहली 'नेटिव प्रेस ऐसोसिएशन' की स्थापना (वे स्वयं इसके सचिव बने)। आई.सी.एस. की परीक्षा लन्दन के साथ-साथ भारत में भी आयोजित किए जाने की मांग। सैय्यद अमीर अली ने 'नेशनल मोहम्मडन एसोसिएशन' की स्थापना की।

T.K. 476)-- 1878 ई. लिटन का 'वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट' लागू, द्वितीय आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध आरम्भ। कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में भारतीय पत्रकारों की 'नेटिव प्रेस कांफ्रेंस' का पहला सम्मेलन। 'साधारण ब्रह्म समाज' की स्थापना।

T.K. 477)-- 1879 ई. 'अडयार' (मद्रास) में मैडम ब्लावत्सकी (रूसी) तथा कर्नल अल्कॉट (अमेरिका) द्वारा 'थियोसोफिकल सोसाइटी' की स्थापना। चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म (7 दिसम्बर)। लॉर्ड लिटन द्वारा इंग्लैंण्ड से आयातित सूती माल पर आयात कर हटाया गया।

T.K. 478)-- 1880–84 ई. 'दुर्भिक्ष आयोग' (अकाल आयोग) की स्थापना। अफ़ग़ानिस्तान के प्रति ब्रिटिश नीति में परिवर्तन। पट्टाभि सीतारामैया का जन्म (24 दिसम्बर)।

T.K. 479)-- 1881 ई. पहला फैक्ट्री अधिनियम। मैसूर राज्य उसके मूल शासकों को सौंपा गया। 'ट्रबियून', 'केसरी' तथा 'मराठा' का प्रकाशन।

T.K. 480)-- 1882 ई. 'वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट' निरस्त। 'हंटर आयोग', 'भारतीय शिक्षा आयोग', 'पंजाब विश्वविद्यालय' की स्थापना। सूरत में 'प्रजाहितवर्धक सभा' का गठन, पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म।

T.K. 481)-- 1883 ई. 'इल्बर्ट बिल' गवर्नर-जनरल की विधान परिषद् में प्रस्तुत। 'भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन' का आयोजन।

T.K. 482)-- 1884–88 ई. लॉर्ड डफ़रिन वायसराय।

T.K. 483)-- 1884 ई. केशवचन्द्र सेन की मृत्यु (8 जनवरी)। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म (3 दिसम्बर)। मद्रास में 'महाजन सभा' स्थापित। (दक्षिण भारत)

T.K. 484)-- 1885 ई. 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' की स्थापना तथा पहला अधिवेशन बम्बई के 'गोकुलदास तेजपाल संस्कृत स्कूल' में। 'बंगाल टेनेंसी एक्ट पारित', 'बंगाल स्थानीय स्वशासन अधिनियम पारित', आंग्ल-बर्मा युद्ध। 'बम्बई प्रेसीडेन्सी एसोसिएशन' की स्थापना।

T.K. 485)-- 1886 ई. उत्तरी बर्मा का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय। अफ़ग़ानिस्तान की उत्तरी सीमा का निर्धारण। रामकृष्ण परमहंस की मृत्यु। कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन में पंजाब के प्रतिनिधि लाला मुरलीधर का हिन्दी में भाषण। कांग्रेस के मंच से हिन्दी में यह पहला भाषण था। 1887 ई. महारानी विक्टोरिया के शासनकाल की स्वर्ण जयन्ती। 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय' की स्थापना। शिवनारायण अग्निहोत्री द्वारा 'देव समाज' की स्थापना।

T.K. 486)-- 1888 ई. कर्नल थियोडोर बैंक द्वारा 'यूनाइटेड इंडियन पैट्रियॉटिक एसोसिएशन' की स्थापना।

T.K. 487)-- 1888–94 ई. लॉर्ड लैन्सडाउन का वायसराय काल।

T.K. 488)-- 1889 ई. 'प्रिंस आफ़ वेल्स' की भारत की दूसरी यात्रा। जमनालाल बजाज, खुदीराम बोस तथा जवाहरलाल नेहरू का जन्म।

T.K. 489)-- 1891 ई. 'द्वितीय फैक्ट्री अधिनियम'। सहवास वर्ष अधिनियम (एज ऑफ़ कॉनसेन्ट एक्ट), मणिपुर में विद्रोह, डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म (14 अप्रैल)।

T.K. 490)-- 1892 ई. भारतीय परिषद् अधिनियम, चुनाव की प्रणाली निर्धारत।

T.K. 491)-- 1893 ई. एनी बेसेन्ट का भारत आगमन, स्वामी विवेकानन्द शिकांगो सम्मेलन के लिए अमेरिका रवाना।

T.K. 492)-- 1894 ई. नटाल (दक्षिण अफ़्रीका) में 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' की स्थापना (कांग्रेस के लाहौर (1893) अधिवेशन से प्रभावित होकर)।

T.K. 493)-- 1894–99 ई. लॉर्ड एल्गिन द्वितीय का वायसराय काल।

T.K. 494)-- 1896 ई. बम्बई में प्लेग।

T.K. 495)-- 1897 ई. 'भारतीय शिक्षा सेवा' का गठन। सुभाषचन्द्र बोस का जन्म। लोकमान्य तिलक को शिवाजी से सम्बोधित देश के भक्ति के पद्य लिखने के आरोप में 18 माह की कड़ी क़ैद।

T.K. 496)-- 1898 ई. 'प्रार्थना समाज' (बम्बई) द्वारा एक दलित वर्ग मिशन प्रारम्भ।

T.K. 497)-- 1899–1905 ई. लॉर्ड कर्ज़न वायसराय।

T.K. 498)-- 1900 ई. भूमि स्वामित्व-परिषद् अधिनियम, दुर्भिक्ष आयोग, कांग्रेस के मंच से पहली महिला श्रीमती कादम्बिनी गांगुली का भाषण।

T.K. 499)-- 1901 ई. महारानी विक्टोरिया की मृत्यु, एडवर्ड सप्तम सिंहासनारूढ़, उत्तर-पश्चिम सीमा प्रान्त का गठन।

T.K. 500)-- 1904 ई. 'कोआपरेटिव सोसायटी अधिनियम', 'पुरातत्त्व विभाग' की स्थापना, 'भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम', जतीन्द्रदास का जन्म।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें