बुधवार, 19 नवंबर 2014

प्रमुख विख्यात व्यक्ति

प्रमुख विख्यात व्यक्ति

• फारस का बादशाह जिसने 1739 में भारत में आक्रमण करके भयंकर मारकाट की-नादिर शाह

• पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र जिन्होंने 1857 के गदर में केंद्रीय भूमिका निभाई-नाना साहब पेशवा

• पल्लव सम्राट जिसने चालुक्य राजा पुलकेशिन द्वितीय को पराजित करने के बाद 'वातापीकोंडा' की उपाधि धारण की-नरसिंह वर्मन

• जैन विद्वान जिन्हें कन्नड़ कविता का त्रिरत्न माना जाता है-पंपा, पोन्ना, रन्ना

• प्रसिद्ध संस्कृत व्याकरणकार जिन्होंने 'अष्टध्यायी' लिखी-पाणिनी

• पाणिनी की 'अष्टाध्यायी' पर 'महाभाष्य' नामक टीका लिखी, जिन्होंने योग पर 'योगसूत्र' नामक ग्रंथ लिखा-पतंजलि

• दक्कन के चालुक्य वंश का सबसे शक्तिशाली सम्राट जिसने हर्षवद्र्धन को पराजित किया था-पुलकेशिन द्वितीय

• बँगाल के समाज सुधारक जिन्होंने सतीप्रथा, पर्दाप्रथा और बालविवाह के उन्मूलन के लिए काफी प्रयास किया, जिन्होंने विधवा विवाह और महिला शिक्षा का भी समर्थन किया, ब्रह्म समाज के संस्थापक-राजा राममोहन रॉय

• चोल सम्राट जिसने श्रीलंका पर आक्रमण किया और उसके उत्तरी भाग को अपने राज्य में मिला लिया, जिन्होंने तंजौर में राजाराजेश्वर मंदिर का निर्माण कराया-राजराजा चोल

• चोल वंश का शक्तिशाली सम्राट जिसने बंगाल तक आक्रमण किया और 'गंगईकोंडाचोलापुरम' की उपाधि धारण की-राजेंद्र चोल

• दक्षिणी भारतीय संत व विशिष्टाद्वैतवाद के प्रणेता-रामानुज

• मेवाड़ के शासक हल्दीघाटी के युद्ध में पराजय के बावजूद जिन्होंने अकबर की अधीनता स्वीकार करने से इंकार कर दिया-महाराणा प्रताप

• बँगाल में भक्ति आंदोलन के जन्मदाता जिन्होंने कृष्ण भक्ति का प्रचार किया-चैतन्य महाप्रभु

• पंजाब के सिख महाराजा जिन्होंने 1799 में लाहौर पर कब्जा किया था, जिन्होंने अफगानों से पंजाब छीना-महाराजा रंजीत सिंह

• चंद्रगुप्त प्रथम के पुत्र व उत्तराधिकारी व शक्तिशाली हिंदू सम्राट, जिन्हें अपनी विजय की वजह से भारत का नेपोलियन भी कहा जाता है-समुद्रगुप्त

• आदिगुरु जिन्होंने हिंदू अद्वैत दर्शन के प्रसार-प्रचार के लिए देश के चारों कोनों में मठों की स्थापना की, जिन्होंने हिंदू धर्म के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके अद्वैतवाद के दर्शन से हिंदू धर्म काफी गहरे तक प्रभावित हुआ है-शंकराचार्य

• रामकृष्ण परमहंस के शिष्य जिन्होंने वेदांत दर्शन से विश्व को परिचित कराया, 1893 में विश्व धर्म सम्मेलन के दौरान उनके दिए गए भाषण से विश्व भारतीय संस्कृति की महानता से परिचित हुआ, जिन्होंने समाजसेवा के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की-स्वामी विवेकानंद

• मुगल सम्राट जिनकी ख्याति कला, स्थापत्य और साहित्य के प्रेमी के रूप में है, जिसने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल का निर्माण कराया-शाहजहाँ

• वह प्रथम मुस्लिम शासक था जिसने प्रशासनिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया, उसके शासनकाल में ही ग्रांड ट्रंक रोड का निर्माण हुआ-शेरशाह सूरी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें