इतिहास तिथि क्रम
T.K. 101)-- 1018–1019 ई. महमूद गज़नवी का गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र पर क़ब्ज़ा।
T.K. 102)-- 1025–1026 ई. ग़ज़नवी के द्वारा सोमनाथ मन्दिर (गुजरात) की लूट।
T.K. 103)-- 1026 ई. अन्तिम हिन्दूशाही शासक भीमपाल की मृत्यु, काबुल-कंधार के हिन्दूशाही वंश का अन्त।
T.K. 104)-- 1027 ई. जाटों को कुचलने के लिए महमूद का भारत (गुजरात-सिन्ध) पर 17वाँ व अन्तिम आक्रमण।
T.K. 105)-- 1030 ई. महमूद ग़ज़नवी की मृत्यु; मसूद ग़ज़नवी ग़ज़नी का सुल्तान, 'किताब-उल-हिन्द' के लेखक अलबरूनी का भारत आगमन।
T.K. 106)-- 1043 ई. स्थानीय हिन्दू राजाओं का लाहौर पर पुनः अधिकार कर स्वाधीन राज्य स्थापित करने का प्रयास विफल।
T.K. 107)-- 1044–52 ई. राजेन्द्र के उत्तराधिकारी राजाधिराज प्रथम का शासनकाल। (दक्षिण भारत)
T.K. 108)-- 1052–64 ई. राजेन्द्र द्वितीय का शासनकाल। (दक्षिण भारत)
T.K. 109)-- 1064–70 ई. वीर राजेन्द्र चोल का शासनकाल। (दक्षिण भारत)
T.K. 110)-- 1070–1120 ई. कुलोत्तुंग प्रथम का शासनकाल, आन्ध्र का चोल साम्राज्य में विलेय (1076)। (दक्षिण भारत)
T.K. 111)-- 1120–1267 ई. परवर्ती चोल शासकों का काल। (दक्षिण भारत)
T.K. 112)-- 112 1131 ई. कर्नाटक में लिंगायत सम्प्रदाय के संस्थापक संत बासवेश्वर या 'बासव' का जन्म। (दक्षिण भारत)
T.K. 113)-- 1137 ई. विशिष्टाद्वैतवाद के विचारक संत रामानुजाचार्य का देहान्त।
T.K. 114)-- 1162 ई. द्वैतवादी वैष्णव संत निम्वार्क स्वामी का जन्म।
T.K. 115)-- 1173 ई. मुइजुद्दीन मुहम्मद ग़ोरी ग़ज़नी का शासन बना।
T.K. 116)-- 1167 ई. संत बासवेश्वर का निधन।
T.K. 117)-- 1191 ई. तराइन के प्रथम युद्ध में राजपूत शासक पृथ्वीराज तृतीय के हाथों मुहम्मद ग़ोरी पराजित।
T.K. 118)-- 1192 ई. तराइन के द्वितीय युद्ध में मुहम्मद ग़ोरी के हाथों पृथ्वीराज तृतीय की हार, ग़ोरी का ग़ुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक भारत का सूबेदार नियुक्त, मेरठ एवं कौल (अलीगढ़) पर अधिकार।
T.K. 119)-- 1192–1193 ई. दिल्ली पर कुतुबुद्दीन ऐबक का आधिपत्य।
T.K. 120)-- 1199 ई. द्वैतवाद सम्प्रदाय के आचार्य महादेव मध्वाचार्य का जन्म।
T.K. 121)-- 1200 ई. मुहम्मद ग़ोरी की मृत्यु।
T.K. 122)-- 1206 ई. कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा 'दिल्ली सल्तनत' की स्थापना; दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाले प्रथम वंश- 'इल्बारी वंश' की स्थापना; क़ुतुबमीनार का निर्माण आरम्भ।
T.K. 123)-- 1210 ई. कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु, आरामशाह उत्तराधिकारी बना।
T.K. 124)-- 1211–1236 ई. इल्तुतमिश का शासनकाल, रणथम्भौर विजय (1226)।
T.K. 125)-- 1221 ई. भारत पर चंगेज़ ख़ाँ का हमला।
T.K. 126)-- 1228 ई. बग़दाद के ख़लीफ़ा से इल्तुतमिश को 'खिल्लत' अर्थात् इस्लामी शासक के रूप में मान्यता।
T.K. 127)-- 1229 ई. प्रथम यूरोपीय यात्री मान्टे कैर्बनो (इटली) का भारत आगमन।
T.K. 128)-- 1236 ई. इल्तुतमिश के उत्तराधिकारी रुकुनुद्दीन फ़ीरोज़शाह की मृत्यु, रजिया सुल्तान गद्दी पर बैठी।
T.K. 129)-- 1239 ई. मलिक अल्तूनिया का विद्रोह।
T.K. 130)-- 1240 ई. रजिया सुल्तान की हत्या।
T.K. 131)-- 1241 ई. भारत पर मंगोलों का प्रथम आक्रमण।
T.K. 132)-- 1246 ई. नसिरुद्दीन महमूद गद्दी पर आसीन, 1266 में उसकी मृत्यु।
T.K. 133)-- 1253 ई. अमीर ख़ुसरो का जन्म।
T.K. 134)-- 1266 ई. ग़यासुद्दीन बलबन गद्दी पर बैठा।
T.K. 135)-- 1279 ई. महाराष्ट्र में संत सम्मेलन का आयोजन।
T.K. 136)-- 1279 ई. बंगाल में तुगरिल ख़ाँ का विद्रोह।
T.K. 137)-- 1286 ई. ग़यासुद्दीन बलबन की मृत्यु।
T.K. 138)-- 1288–1293 ई. प्रसिद्ध वेनिश यात्री मार्को पोलो की भारत यात्रा।
T.K. 139)-- 1290 ई. जलालुद्दीन ख़िलजी दिल्ली का सुल्तान, ख़िलजी वंश की स्थापना।
T.K. 140)-- 1294 ई. अलाउद्दीन ख़िलजी का देवगिरि अभियान।
T.K. 141)-- 1295–1316 ई. अलाउद्दीन ख़िलजी दिल्ली का सुल्तान, राज्य-विस्तार अभियान प्रारम्भ; गुजरात (1299), रणथम्भौर (1301), चित्तौड़ (1303), मालवा (1305), मलिक काफ़ूर के नेतृत्व में दक्कन अभियान, 1320-1325-अलाउद्दीन की मृत्यु
T.K. 142)-- 1320–1325 ई. ग़यासुद्दीन तुग़लक़ (गाज़ी मलिक) दिल्ली का सुल्तान बना, तुग़लक़ वंश की स्थापना, काकतीय तथा पाण्ड्यों के राज्य का दिल्ली सल्तनत में विलय (1321-1323)।
T.K. 143)-- 1325 ई. ग़यासुद्दीन की मृत्यु, मुहम्मद बिन तुग़लक़ गद्दी पर आसीन, अमीर ख़ुसरो की मृत्यु, फैंसिस्कन पादरी आडोरिक ऑफ़ पोर्डेनॉन की भारत यात्रा।
T.K. 144)-- 1326–1327 ई. मुहम्मद तुग़लक़ द्वारा दिल्ली से दौलताबाद राजधानी का स्थानान्तरण।
T.K. 145)-- 1330 ई. मुहम्मद तुग़लक़ द्वारा प्रयोग के तौर पर सोने के स्थान पर ताँबे के सिक्के जारी किए गए।
T.K. 146)-- 1333 ई. अफ़्रीकी यात्री इब्नबतूता की भारत यात्रा।
T.K. 147)-- 1336 ई. हरिहर एवं बुक्का द्वारा विजयनगर राज्य की स्थापना।
T.K. 148)-- 1342 इब्नबतूता का चीन को प्रस्थान।
T.K. 149)-- 1347 ई. बहमनशाह के द्वारा बहमनी राज्य की स्थापना।
T.K. 150)-- 1350 ई. विद्यापति का जन्म, संत नामदेव का निधन।
T.K. 151)-- 1351 ई. मुहम्मद तुग़लक़ की मृत्यु, फ़िरोज़ शाह तुग़लक उत्तराधिकारी बना।
T.K. 152)-- 1351–1388 ई. सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुग़लक का राज्यकाल, बंगाल अभियान (1353-54, 1359, 1369), कांगड़ा विजय (1360-61), थट्टा
विजय (1371-72), फ़िरोज की मृत्यु।
T.K. 153)-- 1388–1414 ई. परवर्ती तुग़लक़ शासकों का शासनकाल।
T.K. 154)-- 1398 ई. तैमूर लंग का भारत पर आक्रमण, दिल्ली पर अधिकार, भारत में अराजकता।
T.K. 155)-- 1399 ई. दिल्ली सल्तनत का विघटन प्रारम्भ, सूबेदारों द्वारा स्वतंत्र राज्यों की स्थापना, दिल्ली-दोआब में इक़बाल ख़ाँ, गुजरात में जफ़र ख़ाँ, सिंध-मुल्तान में ख़िज़्र ख़ाँ, महोबा-काल्पी में महमूद ख़ाँ, कन्नौज अथवा बिहार में ख़्वाजा जहान, धारा (इन्दौर) में दिलावर ख़ाँ, समन में ग़ालिब ख़ाँ, बयाना में शख़्स ख़ाँ तथा ग्वालियर में भीमदेव द्वारा स्वतंत्र राज्य स्थापित।
T.K. 156)-- 1411–42 ई. अहमदशाह बहमनी द्वारा अहमदाबाद की स्थापना एवं स्वतंत्रता की घोषणा।
T.K. 157)-- 1412 ई. अन्तिम तुग़लक़ शासक महमूद की मृत्यु, तुग़लक़ वंश का पतन।
T.K. 158)-- 1414 ई. दिल्ली पर ख़िज़्र खाँ का अधिकार।
T.K. 159)-- 1420–1421 ई. इटली के यात्री निकोलो कोंटी की भारत यात्रा।
T.K. 160)-- 1429 ई. बहमनी राज्य की राजधानी गुलबर्गा से बीदर स्थानान्तरित।
T.K. 161)-- 1430–69 ई. मेवाड़ में राणा कुम्भा का राज्यकाल।
T.K. 162)-- 1442 ई. अब्दुर्रज्जाक़ की विजयनगर यात्रा।
T.K. 163)-- 1447 ई. बहलोल लोदी का दिल्ली पर अधिकार, लोदी वंश की स्थापना।
T.K. 164)-- 1450 ई. गोरखनाथ की साखियों की रचना।
T.K. 165)-- 1455 ई. प्रसिद्ध संत कबीर का जन्म।
T.K. 166)-- 1469 ई. सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का ननकाना (पंजाब) में जन्म।
T.K. 167)-- 1470 ई. रूसी यात्री निकितिन की भारत यात्रा।
T.K. 168)-- 1472 ई. शेरशाह सूरी का जन्म।
T.K. 169)-- 1479 ई. बल्लभाचार्य का जन्म।
T.K. 170)-- 1483 ई. जहीरूद्दीन बाबर का फ़रगना में जन्म।
T.K. 171)-- 1485 ई. चैतन्य महाप्रभु का जन्म।
T.K. 172)-- 1486 ई. पुर्तग़ाली नाविक सरदार बार्थोलोम्यो डिआज डेनोवेज ने 'केप ऑफ़ गुड होप' (शुभ यात्रा अंतरीप) की खोज की, इसी मार्ग से बाद में वास्कोडिगामा ने भारत की यात्रा की।
T.K. 173)-- 1489 ई. सिकन्दर लोदी गद्दी पर आसीन, बीजापुर स्वाधीन।
T.K. 174)-- 1490 ई. दिल्ली सल्तनत से अहमदनगर स्वाधीन।
T.K. 175)-- 1493 ई. बंगाल में हुसैनशाह गद्दी पर आसीन, बाबर फ़रगना का अमीर बना।
T.K. 176)-- 1498 ई. पुर्तग़ाली नाविक वास्कोडिगामा भारत में, कालीकट पहुँचा।
T.K. 177)-- 1502 ई. पुर्तग़ाल के राजा जॉन द्वितीय को पोप अलेक्जेंडर षष्टम का 'बुल' प्रदान किया गया, जिससे पुर्तग़ालियों को भारत के साथ व्यापार करने का एकाधिकार तथा भारत में राज्य स्थापित करने का औपचारिक अधिकार मिला।
T.K. 178)-- 1503 ई. फ़रगना बाबर के अधिकार से मुक्त।
T.K. 179)-- 1504 ई. इटली के लुडोविको डी बार्थेमा की पश्चिम तथा दक्षिण भारत की यात्रा, काबुल पर अधिकार कर बाबर का मुल्तान की ओर प्रस्थान।
T.K. 180)-- 1507 ई. गुजरात के शासक महमूद बेगड़ा का दीव (गोवा) में पुर्तग़ालियों के विरुद्ध अभियान।
T.K. 181)-- 1508 ई. द्वितीय मुग़ल सम्राट हुमायूँ का जन्म।
T.K. 182)-- 1509 ई. विजयनगर में कृष्णदेवराय सिंहासनरूढ़, पुर्तग़ाली गवर्नर फ़्रांसिस्को-द-अल्मेडा भारत आया।
T.K. 183)-- 1509–1527 ई. मेवाड़ में राणा सांगा का राज्यकाल।
T.K. 184)-- 1510 ई. गोवा पर पुर्तग़ालियों का अधिकार, अलबुकर्क गवर्नर बना।
T.K. 185)-- 1512–1518 ई. गोलकुण्डा बहमनी राज्य से मुक्त।
T.K. 186)-- 1517 ई. सिकन्दर लोदी की मृत्यु के पश्चात् इब्राहिम लोदी गद्दी पर बैठा।
T.K. 187)-- 1519 ई. बाबर का भारत आगमन।
T.K. 188)-- 1520 ई. बाबर का भीरा, सियालकोट पर आक्रमण।
T.K. 189)-- 1522 ई. बाबर का कंधार पर अधिकार।
T.K. 190)-- 1523 ई. लाहौर और सरहिन्द पर बाबर का आक्रमण, लाहौर पर अधिकार (1524)।
T.K. 191)-- 1526 ई. (21 अप्रैल) बाबर तथा इब्राहिम लोदी के मध्य पानीपत का प्रथम युद्ध, इब्राहीम लोदी की पराजय तथा मृत्यु, दिल्ली पर क़ब्ज़े के साथ ही मुग़ल साम्राज्य की स्थापना।
T.K. 192)-- 1527 ई. राणा संग्राम सिंह तथा बाबर के मध्य खानवा का युद्ध (16 मार्च), संग्राम सिंह पराजित।
T.K. 193)-- 1528 ई. राणा संग्राम सिंह की मृत्यु, बाबर ने सहयोग के बदले शेरशाह को सासाराम (बिहार) की पैतृक जाग़ीर वापस की।
T.K. 194)-- 1530 ई. बाबर की मृत्यु (29 मई), विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय की मृत्यु (26 दिसम्बर)।
T.K. 195)-- 1531 ई. गुजरात के बहादुरशाह का मालवा तथा उज्जैन पर अधिकार।
T.K. 196)-- 1532 ई. रायसेन, चंदेरी एवं मंदसौर पर बहादुरशाह का अधिकार तथा चित्तौड़ पर पहला हमला।
T.K. 197)-- 1533 ई. बहादुरशाह ने चित्तौड़ का घेरा उठाया, रणथम्भौर तथा अजमेर पर अधिकार, वैष्णव संत चैतन्य का निधन।
T.K. 198)-- 1534 ई. हुमायूँ का मालवा को प्रस्थान, शेरशाह ने सूरजगढ़ के युद्ध में बंगाल के शासक महमूद शाह को परास्त किया।
T.K. 199)-- 1535 ई. पुर्तग़ालियों की सहायता से बहादुरशाह का चित्तौड़ पर अधिकार, हुमायूँ से बहादुरशाह पराजित, हुमायूँ की गुजरात तथा मालवा पर विजय।
T.K. 200)-- 1536 ई. हुमायूँ ने अस्करी को गुजरात का शासक नियुक्त किया, गुजरात में मुग़लों के विरुद्ध विद्रोह।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें