मंगलवार, 18 नवंबर 2014

श्रीलंका-भारत साझा सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ शुरू-

भारत और श्रीलंका के विशेष बलों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ (Mithra Shakthi) की शुरुआत की. यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 23 नवंबर 2014 तक चलेगा.भारतीय सेना के विशेष बल की एक टुकड़ी श्रीलंका के विशेष बलों और कमांडो तथा नौसेना एवं वायुसेना के कर्मियों के साथ इस सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रही है.‘मित्र शक्ति’ नामक यह सैन्य अभ्यास उवा-कुदावोया कमांडो रेजीमेंट प्रशिक्षण स्कूल में चल रहा है. यह एक वार्षिक कार्यक्रम है.इस सैन्य अभ्यास में 40 से अधिक भारतीय सुरक्षाकर्मी और करीब 200 श्रीलंकाई सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं. श्रीलंकाई सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह अभ्यास काफी हद तक भारतीय सेना की ओर से तैयार किया गया कदम है तथा यह सालाना रक्षा संवाद का सफल परिणाम है. तमिलनाडु में कई राजनीतिक दल और सरकार भी भारत एवं श्रीलंका के बीच बढ़ रहे सैन्य रिश्ते के खिलाफ हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें