बुधवार, 19 नवंबर 2014

प्रमुख विख्यात व्यक्ति 3

प्रमुख विख्यात व्यक्ति

• जिन्हें कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है, उनकी कृति अर्थशास्त्र आज भी लोगों के मध्य प्रसिद्ध है, वह चंद्रगुप्त मौर्य के गुरू व प्रधानमंत्री थे, इनकी मौर्य वंश की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका थी-चाणक्य 

• मौर्य साम्राज्य के संस्थापक, जिसने मौर्य साम्राज्य का अफगानिस्तान तक विस्तार किया, इनके शासनकाल के दौरान ग्रीक राजदूत मेगास्थनीज़ भारत आया था-चंद्रगुप्त मौर्य

• जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर जिनका जन्म वैशाली के पास हुआ था, 42 वर्ष की आयु में जिन्हें कैवल्य (आध्यात्मिक ज्ञान) की प्राप्ति हुई, जिन्होंने अपनी शिक्षाओं में अहिंसा पर विशेष जोर दिया-महावीर

• मंगोल योद्धा जिसने मंगोल साम्राज्य को चीन, रूस के अधिकाँश भागों और पूर्व में काला सागर तक फैलाया, जिनका साम्राज्य सर्वाधिक विशाल साम्राज्य था-चंगेज खान

• मुगल सम्राट शाहजहाँ का वरिष्ठ पुत्र जिसकी हत्या औरंगजेब ने करवाई, धार्मिक सहिष्णुता के लिए प्रसिद्ध जिसने गीता का फारसी में अनुवाद करवाया था-दारा शिकोह

• मध्यकालीन भक्ति आंदोलन के संत व कवि जिन्होंने मराठी भाषा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने जातिप्रथा का कड़ा विरोध किया-एकनाथ

• महानतम राष्ट्रकूट शासक जिसने प्रतिहार, चोल, पांड्य, गंगा व पल्लव को हराया-गोविन्द

• सिक्ख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरू, इनका जन्म नानकाना साहिब (पाकिस्तान) में हुआ था-गुरू नानक देव

• सिक्खों के नौवें गुरू 1675 ई. में औरंगजेब ने इनकी हत्या करवा दी थी-गुरू तेग बहादुर

• उत्तर भारत के अंतिम महान हिन्दू सम्राट, जिन्होंने अपनी राजधानी थानेसर से कन्नौज स्थानांतरित की-हर्षवद्र्धन

• बाबर का ज्येष्ठ पुत्र जो 1530 में उसका उत्तराधिकारी बना, जो 1540 में शेरशाह सूरी के हाथों पराजीत हुआ और जिसने 1555 में दिल्ली पर पुन: विजय प्राप्त की-हुमायूँ

• 1761 ई. में मैसूर के राजा नंजराजा को अपदस्थ करके सुल्तान बना, और जिसकी 1782 में द्वितीय एंग्लो-मैसूर युद्ध के दौरान मृत्यु हो गयी-हैदर अली

• 1333 में भारत आने वाला अफ्रीकी (तांजियर) यात्री, जिसने आठ वर्ष भारत में बिताए और जिसने मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासनकाल के बारे में काफी कुछ लिखा-इब्न बतूता

• 12वीं शताब्दी में प्रसिद्ध संस्कृत कृति 'गीत गोविंद' के रचनाकार-जयदेव

• 11वीं शताब्दी के कश्मीरी कवि और 'राजतरंगिणी' के लेखक जिसमें कश्मीर के इतिहास का वर्णन किया गया है-कल्हण

• संस्कृत के महान कवि व नाट्य लेखक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नौ रत्नों में से एक, जिनकी प्रसिद्ध कृतियों में 'शकुंतला', 'रघुवंश', 'मेघदूत', और 'कुमार संभव' शामिल हैं-कालीदास

• चोल सम्राट के दरबारी कवि और जिन्होंने रामायण का तमिल भाषा में अनुवाद किया-कंबन

• कुषाण वंश का महानतम सम्राट, बौद्ध धर्म का उपासक जिसका साम्राज्य मध्य-एशिया तक फैला था-कनिष्क

• निर्गुण भक्ति धारा के संत कवि और रामानंद के शिष्य, जो ईश्वर की अखंडता में विश्वास करते थे और हिंदू-मुस्लिम एकता के पक्षधर-कबीर

• कलिंग (उड़ीसा) का प्राचीनकाल में महानतम सम्राट जिसके बारे में 'हाथीगुम्फा शिलालेख' से जानकारी मिलती है-खारवेल

• भारत में चिश्ती सिलसिले के संस्थापक सूफी संत जो 1192 में भारत आए-ख्वाज़ा मुइनुद्दीन चिश्ती

• विजयनगर साम्राज्य के महानतम शासक, तेलुगू व संस्कृत के विद्वान जिन्होंने 'अमुक्तमलयादा' नामक पुस्तक की रचना की-कृष्णादेव राय

• झाँसी की शासक जो एक महान योद्धा जिसने 1857 के गदर के दौरान अपनी वीरता से अंग्रेजों के दाँत खट्ट किए-रानी लक्ष्मीबाई

• बँगाल के पाल वंश के संस्थापक-गोपाला

1 टिप्पणी:

  1. Ford Ecosport Titanium Sportsbook
    ford titanium drill bits for metal ecosport titanium sportsbook. titanium keychain Ford Ecosport T-Mobile Inc. for Drexel Sportsbook. Ford zinc oxide and titanium dioxide sunscreen Ecosport FPGA G2,000-G3,000,000. titanium properties Ford Ecosport Gatorade - Ecosport Gatorade - titanium bolt Ecosport FPGA Gatorade.

    जवाब देंहटाएं