मंगलवार, 18 नवंबर 2014

इतिहास तिथि क्रम

T.K. 201)-- 1537 ई. गुजरात के शासक बहादुरशाह की मृत्यु।

T.K. 202)-- 1538 ई. शेरशाह के हाथों बंगाल का शासक महमूदशाह परास्त, हुमायूँ का बंगाल पर आक्रमण, सिक्ख गुरु नानक देव का निधन।

T.K. 203)-- 1539 ई. चौसा के युद्ध में हुमायूँ शेरशाह से पराजित।

T.K. 204)-- 1540 ई. शेरशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

T.K. 205)-- 1542 ई. मारवाड़ के राजा मालदेव के आमंत्रण पर हुमायूँ जोधपुर पहुँचा, अमरकोट में (15 अक्टूबर) अकबर का जन्म।

T.K. 206)-- 1544 ई. हुमायूँ फ़ारस के तहमस्प शाह की शरण में।

T.K. 207)-- 1545 ई. शाह तहमस्प की मदद से कंधार-काबुल पर पुनः हुमायूँ का अधिकार, शेरशाह की मृत्यु, इस्लाम शाह सूर गद्दी पर बैठा।

T.K. 208)-- 1553 ई. सूर वंशी शासक इस्लाम शाह की मृत्यु।

T.K. 209)-- 1555 ई. लाहौर पर हुमायूँ का अधिकार।

T.K. 210)-- 1556 ई. हुमायूँ की मृत्यु (24 जनवरी), बैरम ख़ाँ के संरक्षण में अकबर मुग़ल सम्राट बना, पानीपत के दूसरे युद्ध (5 नवम्बर) में अकबर के द्वारा मुहम्मद आदिलशाह का दीवान हेमू पराजित, पुर्तग़ाल से पहला प्रेस भारत पहुँचा, जिसे जेसुइट पादरी गोवा लेकर आए थे।

T.K. 211)-- 1557 ई. ख़िज़्र ख़ाँ के साथ लड़ाई में आदिलशाह मारा गया, सिकन्दर सूर को हराकर मानकोट के क़िले पर अकबर का अधिकार।

T.K. 212)-- 1560 ई. अकबर के द्वारा बैरम ख़ाँ का निष्कासन।

T.K. 213)-- 1561 ई. अकबर की मालवा पर विजय।

T.K. 214)-- 1562 ई. आमेर की राजकुमारी (राजा भारमल की पुत्री) से अकबर का विवाह, युद्ध-बंन्दियों को दास बनाये जाने की 'दास प्रथा' का उन्मूलन।

T.K. 215)-- 1563 ई. अकबर द्वारा तीर्थयात्रा-कर की समाप्ति।

T.K. 216)-- 1564 ई. अकबर द्वारा जज़िया कर की उगाही बन्द, रानी दुर्गावती को परास्त कर गोंडवाना मुग़ल राज्य में सम्मिलित, रानी द्वारा आत्महत्या।

T.K. 217)-- 1564–1567 ई. उज़बेकों का विद्रोह।

T.K. 218)-- 1565 ई. विजयनगर के शासक रामराय और बहमनी सुल्तानों के बीच तालिकोटा का युद्ध, विजयनगर पराजित।

T.K. 219)-- 1567 ई. राधावल्लभ सम्प्रदाय के प्रवर्तक श्रीहरिवंश का देवबन्द (सहारनपुर) में जन्म।

T.K. 220)-- 1568 ई. अकबर की चित्तौड़ पर विजय।

T.K. 221)-- 1569 रणथम्भौर और कालिंजर पर अकबर का अधिकार, युवराज सलीम (जहाँगीर) का जन्म।

T.K. 222)-- 1571 ई. अकबर द्वारा फ़तेहपुर सीकरी का निर्माण तथा राजधानी बनाने का निर्णय।

T.K. 223)-- 1572 ई. राणा उदयसिंह की मृत्यु, जालौर के राजा और मेवाड़ सेनापतियों के द्वारा राणा प्रताप को गद्दी पर बैठाया गया।

T.K. 224)-- 1573 ई. कबीर का निधन, गुजरात पर अकबर का आधिपत्य।

T.K. 225)-- 1574–76 ई. अकबर की बिहार-बंगाल पर विजय।

T.K. 226)-- 1575 ई. ठुकरोई (उड़ीसा) का युद्ध, अकबर द्वारा दाऊद ख़ाँ पराजित फ़तेहपुर सीकरी में इबादतख़ाना की स्थापना।

T.K. 227)-- 1576 ई. हल्दीघाटी का युद्ध, अकबर द्वारा राणा प्रताप पराजित, अकबर का बंगाल पर अधिकार, दाऊद ख़ाँ की मृत्यु।

T.K. 228)-- 1578 ई. भारतीय भाषा की पहली पुस्तक "डुट्रिना क्रिस्टा' (तमिल भाषा में) मुद्रित व प्रकाशित, इस पुस्तक के लिए टाइप जुआबों गुंजाल्बेज नाम के स्पेनी लुहार ने क्किलोन (केरल) में ढाले थे। (दक्षिण भारत)

T.K. 229)-- 1579–1580 ई. अकबर ने 'महजरनामा' (इन्फैलिबिलिटी डिक्री) जारी किया, बंगाल-बिहार में विद्रोह, अकबर के दरबार में गोवा से प्रथम जेसुइट मिशन आया (1580)।

T.K. 230)-- 1580–1611 ई. गोलकुण्डा में सुल्तान क़ुली क़ुतुबशाह द्वितीय के आश्रय में रेख्ता (हिन्दुस्तानी के आदि रूप) के कवियों को प्रोत्साहन।

T.K. 231)-- 1611–1656 आदिलशाह बीजापुर की गद्दी पर आसीन।

T.K. 232)-- 1582 ई. अकबर के द्वारा 'दीन-ए-इलाही' की घोषणा।

T.K. 233)-- 1583 ई. पहले पाँच अंग्रेज़ व्यापारी ('जॉन न्यूबरी', 'रिचर्ड स्टेपर', 'राल्फ़', 'जेम्स स्टोरी' तथा 'विलियम लीड्स') अकबर के नाम महारानी एलिजाबेथ का पत्र लेकर भारत पहुँचे, अकबर से इनकी मुलाक़ात नहीं हो पाई, लेकिन लीड्स को अकबर के यहाँ 'झवेरी' की नौकरी मिल गई, फिंच आठ साल तक भारत-बर्मा की यात्रा करने के बाद 26 अप्रैल, 1591 को लन्दन पहुँचा, फिंच के विवरण से ही अंग्रेज़ व्यापारियों की भारत से व्यापार करने की लालसा बलवती हुई।

T.K. 234)-- 1585 ई. कश्मीर पर अकबर का आधिपत्य।

T.K. 235)-- 1589 ई. राजा टोडरमल की मृत्यु।

T.K. 236)-- 1590–1592 ई. अकबर की सिंध पर विजय।

T.K. 237)-- 1591 ई. फ़ैज़ी को मुग़ल राजदूत बनाकर दक्कन के राज्यों में भेजा गया।

T.K. 238)-- 1592 ई. उड़ीसा पर अकबर का अधिकार।

T.K. 239)-- 1595 ई. अकबर की कंधार विजय, बलूचिस्तान मुग़ल साम्राज्य में सम्मिलित।

T.K. 240)-- 1597 ई. राणा प्रताप की मृत्यु।

T.K. 241)-- 1600 ई. अहमदनगर का पतन, लन्दन में महारानी एलिजाबेथ द्वारा अपने भाई जॉर्ज, अर्ल ऑफ़ कम्बरलैंड तथा सर जॉन हॉर्ट की ईस्ट इंडिया कम्पनी ('द गवर्नर एंड कम्पनी ऑफ़ लन्दन ट्रेडिंग इन टु द ईस्ट इंडीज') को भारत से व्यापार करने के लिए अधिकार पत्र प्रदान किया गया।

T.K. 242)-- 1601 ई. अकबर का असीरगढ़ पर अधिकार।

T.K. 243)-- 1602 ई. अबुल फ़ज़ल की मृत्यु, 'डच यूनिवर्सल यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कम्पनी' की स्थापना, 13 वर्षों में ही हॉलैण्ड के एशिया व्यापार में असाधारण वृद्धि।

T.K. 244)-- 1601–1603 ई. अकबर के पुत्र सलीम का विद्रोह।

T.K. 245)-- 1605 ई. अकबर की मृत्यु (16 अक्टूबर), जहाँगीर गद्दी पर बैठा (24 अक्टूबर)।

T.K. 246)-- 1606 ई. शहज़ादा ख़ुसरो का विद्रोह, जहाँगीर के आदेशानुसार पाँचवें सिक्ख गुरु अर्जुन देव को प्राणदण्ड, ईरानियों द्वारा कंधार का घेराव, जहाँगीर की मेवाड़ पर चढ़ाई।

T.K. 247)-- 1607 ई. मुग़लों के द्वारा कंधार मुक्त।

T.K. 248)-- 1608 ई. अहमद नगर पर मलिक अम्बर का पुनः अधिकार, इंग्लैण्ड के राजा जेम्स प्रथम का पत्र लेकर विलियम हाकिंस जहाँगीर के दरबार में भारत आया तथा तीन साल तक उसके दरबार में रहा, 1612 में वापस इंग्लैण्ड लौटकर भारत यात्रा का विवरण लिखा, संत तुकाराम का जन्म।

T.K. 249)-- 1609 ई. पुलिकट में डच फैक्टरी स्थापित।

T.K. 250)-- 1611 ई. मसुलीपत्तम में अंग्रेज़ फैक्टरी स्थापित, जहाँगीर का नूरजहाँ से विवाह।

T.K. 251)-- 1611-1625 ई. गोलकुण्डा में सुल्तान मुहम्मद कुतुबशाह का शासनकाल।

T.K. 252)-- 1612 ई. शहज़ादा ख़ुर्रम (शाहजहाँ) का मुमताज़ महल से
विवाह, बंगाल की राजधानी राजमहल से ढाका स्थानान्तरित।

T.K. 253)-- 1614 ई. मेवाड़ के राणा अमर सिंह से जहाँगीर की संधि।

T.K. 254)-- 1615 ई. मेवाड़ पर जहाँगीर का अधिकार, इंग्लैण्ड के शासक जेम्स प्रथम के राजदूत के रूप में सर टॉमस रो जहाँगीर के दरबार में आया।

T.K. 255)-- 1620 ई. कांगड़ा पर मुग़लों का अधिकार।

T.K. 256)-- 1622 ई. कंधार पर फ़ारस का पुनः अधिकार, शाहजहाँ का विद्रोह, गोस्वामी तुलसीदास का जन्म।

T.K. 257)-- 1625-1674 ई. गोलकुण्डा की गद्दी पर सुल्तान अब्दुल्ला क़ुतुबशाह बैठा।

T.K. 258)-- 1624 ई. अहमदनगर के मलिक अम्बर के हाथों मुग़ल सेना पराजित।

T.K. 259)-- 1626 ई. महावत ख़ाँ का विद्रोह।

T.K. 260)-- 1627 ई. जहाँगीर की मृत्यु (29 अक्टूबर), जुन्नार (पूना) के निकट शिवनेर के क़िले में शिवाजी का जन्म (20 अप्रैल)।

T.K. 261)-- 1628 ई. शाहजहाँ मुग़ल सम्राट बना (6 फ़रवरी)।

T.K. 262)-- 1631 ई. मुमताज़ महल की मृत्यु (7 जून)।

T.K. 263)-- 1632 ई. बीजापुर पर मुग़ल आक्रमण, पुर्तग़ालियों के विरुद्ध सैन्य अभियान, हुगली में उनकी बस्ती नष्ट।

T.K. 264)-- 1633 ई. अहमदनगर के निज़ामशाही वंश का अन्त, अहमदनगर मुग़ल साम्राज्य में सम्मिलित, दौलताबाद के क़िले पर अधिकार।

T.K. 265)-- 1634 ई. अंग्रेज़ों को बंगाल में व्यापार करने का फ़रमान मिला, महावत ख़ाँ की मृत्यु।

T.K. 266)-- 1636 ई. बीजापुर और गोलकुण्डा से मुग़लों की संधि, औरंगज़ेब दक्कन का सूबेदार नियुक्त।

T.K. 267)-- 1638 ई. अली मर्दान द्वारा कंधार मुग़लों को समर्पित।

T.K. 268)-- 1638 ई. शाहजहाँ द्वारा नए राजधानी शहर शाहजहाँनाबाद का निर्माण प्रारम्भ।

T.K. 269)-- 1639 ई. अंग्रेज़ों द्वारा मद्रास में सेंट जॉर्ज क़िले की आधारशिला रखी गई। (दक्षिण भारत)

T.K. 270)-- 1646 ई. बल्ख पर मुग़लों का अधिकार, तोरण पर शिवाजी का अधिकार।

T.K. 271)-- 1649 ई. कंधार पर पर पुनः फ़ारस का अधिकार।

T.K. 272)-- 1650 ई. मराठी संत तुकाराम का निधन।

T.K. 273)-- 1656 ई. शिवाजी का जावली पर आधिपत्य।

T.K. 274)-- 1657 ई. बीदर का पतन और मुग़लों द्वारा बीजापुर की घेराबन्दी, शाहजहाँ के अस्वस्थ होने पर 'उत्तराधिकारी का युद्ध' प्रारम्भ, बीजापुर के साथ द्वितीय सन्धि।

T.K. 275)-- 1658 ई. धरमत के युद्ध (5 मई) तथा सामूगढ़ के युद्ध (8 जून) में दारा शिकोह की औरंगज़ेब के हाथों पराजय, शाहजहाँ आगरा में बन्दी (5 जून), औरंगज़ेब का राज्याभिषेक (31 जुलाई)।

T.K. 276)-- 1659 ई. दारा शिकोह को मृत्युदण्ड, शिवाजी के हाथों अफ़ज़ल ख़ाँ की मृत्यु।

T.K. 277)-- 1660 ई. मीर जुमला बंगाल का सूबेदार नियुक्त, शिवाजी के द्वारा दक्षिण कर्नाटक क्षेत्र में चारों ओर हमले।

T.K. 278)-- 1661 ई. शहज़ादा मुराद की हत्या, पुर्तग़ालियों द्वारा इस शर्त पर बम्बई अंग्रेज़ों को हस्तांतरित की गयी कि वे डचों को इस क्षेत्र में व्यापार से बाहर खदेड़ने में इनका साथ देंगे।

T.K. 279)-- 1662 ई. मीर जुमला का असम अभियान।

T.K. 280)-- 1663 ई. मीर जुमला की मृत्यु, शाइस्ता ख़ाँ बंगाल का सूबेदार नियुक्त।

T.K. 281)-- 1664 ई. शिवाजी का सूरत पर आक्रमण, स्थानीय पुर्तग़ाली उपनिवेश द्वारा शिवाजी को वार्षिक नज़राना देना स्वीकार, फ़्राँसीसी ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना।

T.K. 282)-- 1665 ई. राजा जयसिंह के हाथों शिवाजी की पराजय, मुग़लों के साथ शिवाजी की पुरन्दर की सन्धि।

T.K. 283)-- 1666 ई. शाहजहाँ की मृत्यु, मुग़ल दरबार में शिवाजी बन्दी (मई), नज़रबन्दी से मुक्त।

T.K. 284)-- 1668 ई. औरंगज़ेब द्वारा हिन्दुओं के विरुद्ध नये आदेश, ईस्ट इंडिया कम्पनी का पूर्ण अधिकार।

T.K. 285)-- 1669 ई. मथुरा में जाट सरदार गोकुल का विद्रोह, बम्बई पर अंग्रेज़ 'ईस्ट इंडिया कम्पनी' का पूर्ण अधिकार।

T.K. 286)-- 1670 ई. शिवाजी का सूरत पर दूसरा आक्रमण।

T.K. 287)-- 1671 ई. छत्रसाल के नेतृत्व में बुंदेलों का विद्रोह।

T.K. 288)-- 1672 ई. अफ्रीदी तथा सतनामी विद्रोह, दम लौहेम के नेतृत्व में फ़्राँसीसियों ने श्रीलंका में त्रिंकोमाली तथा चेन्नई के निकट सेंट टोम पर अधिकार किया, कुछ समय के पश्चात् डचों ने फ़्राँसीसियों से दोनों स्थानों को छीन लिया।

T.K. 289)-- 1673 ई. शिवाजी का सूरत पर तीसरा आक्रमण, हिन्दी कवि धनानंद का जन्म।

T.K. 290)-- 1674 ई. फ़्राँसीसी कप्तान फ़्राँसिस मार्टिन के द्वारा पांण्डिचेरी की स्थापना, शिवाजी द्वारा राज्याभिषेक (रायगढ़ में) तथा 'छत्रपति' की उपाधि धारण, 'स्वराज' की स्थापना।

T.K. 291)-- 1675 ई. सिक्ख गुरु तेगबहादुर सिंह को औरंगज़ेब द्वारा मृत्युदण्ड।

T.K. 292)-- 1677 ई. कर्नाटक में शिवाजी की विजय।

T.K. 293)-- 1679 ई. औरंगज़ेब द्वारा जज़िया कर पुनः आरोपित, मारवाड़ अभियान।

T.K. 294)-- 1680 ई. शिवाजी की मृत्यु, शंभाजी पेशवा बना, अलंकारवादी हिन्दी कवि केशवदास का जन्म।

T.K. 295)-- 1681 ई. असम पुनः स्वतंत्र, औरंगज़ेब का दक्षिण में अभियान।

T.K. 296)-- 1685 ई. अंग्रेज़ ईस्ट इण्डिया कम्पनी का मुख्य व्यापार कार्यालय सूरत से बम्बई (वर्तमान मुम्बई) स्थानान्तरित।

T.K. 297)-- 1686 ई. औरंगज़ेब का बीजापुर पर अधिकार।

T.K. 298)-- 1687 ई. गोलकुण्डा मुग़ल साम्राज्य में सम्मिलित, ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा औरंगज़ेब के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

T.K. 299)-- 1689 ई. औरंगज़ेब द्वारा शंभाजी को प्राणदण्ड, राजाराम सत्तारूढ़, शाहू को बन्दी बनाया गया।

T.K. 300)-- 1699 ई. मालवा पर मराठों का प्रथम आक्रमण।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें