गुरुवार, 11 जुलाई 2013

HINDI GK 2

1. गोल्फ खिलाड़ी विजिता बंडारा ने दिल्ली गोल्फ क्लब में आयोजित 8वें एनसीआर कप गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब 1 मार्च 2013 को जीता. विजिता बंडारा निम्नलिखित में से किस देश से संबंध रखते हैं?
Answer: (a) श्रीलंका
  2. भारत के टेनिस खिलाड़ी ________ और फ्रांस के माइकल लौड्रा की जोड़ी ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप का युगल खिताब 2 मार्च 2013 को जीता. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.

Answer: (b) महेश भूपति
9:57 PM 3. निम्नलिखित में से किसने मेवात स्थित क्लासिक गोल्फ रिजार्ट में आयोजित पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप का खिताब 1 मार्च 2013 को जीता?
Answer: (c) शमीम खान

  4. विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ________ ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप-2013 का खिताब 2 मार्च 2013 को जीता. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
Answer: (b) नोवाक जोकोविच
 5. सहारा फोर्स इंडिया ने फार्मूला वन 2013 सत्र के लिए निम्नलिखित में से किसे अपना चालक नियुक्त किया? यह जानकारी 1 मार्च 2013 को प्राप्त हुई.
Answer:) एड्रियन सुटिल
6. सरकारी गोदामों में अनाज के स्टॉक को हल्का करने करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने अपने गोदामों से 50 लाख टन गेहूं निर्यात करने के प्रस्ताव को 7 मार्च 2013 को मंजूरी प्रदान की. इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. इस मंजूरी के साथ ही एफसीआई के गोदामों से निर्यात की अनुमति दी गई गेहूं की कुल मात्रा वित्तवर्ष 2012-13 में 95 लाख टन हो गई.
2. इस मंजूरी के अनुसार मान्यता प्राप्त निजी व्यापारियों को 1480 रुपये प्रति क्विंटल के ‘फ्लोर प्राइस’ पर बोली प्रक्रिया के माध्यम से वर्ष 2011-12 के स्टॉक से माल दिया जाना है.
3. इस मात्रा का निर्यात करने की अनुमति केवल निजी व्यापारियों को ही है.
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
7. केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम की अध्यक्षता वाले विनिवेश से संबद्ध अधिकार प्राप्त मंत्री समूह ने राष्ट्रीय कैमिकल एंड फर्टिलाइजर्स कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का निर्णय 6 मार्च 2013 को लिया. सरकार ने कितने प्रतिशत शेयर बेचने का निर्णय लिया है?
Answer: a. 12.5

8 भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने किसानों की कर्ज माफी और ऋण राहत योजना – 2008 के क्रियान्वयन पर अपनी रिपोर्ट संसद में 5 मार्च 2013 को पेश की. संसद में पेश रिपोर्ट के समबन्ध में कौन सा कथन सही नहीं है. उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. इस योजना के क्रियान्वयन में लगभग 22 प्रतिशत मामलों में खामियां मिली.
2. 20 करोड़ रूपये से अधिक राशि उन लोगों को दी गई जो इसके पात्र नहीं थे.
3. 1200 गरीब किसान ऋण माफी योजना का लाभ पाने से वंचित रह गये.
4. सीएजी ने अप्रैल 2011 से मार्च 2012 तक 25 राज्यों के 92 जिलों में करीब 90 हजार लाभार्थियों की जांच की.
कूट:
Answer: (c) सभी 1, 2, 3 और 4

9.. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका छावनी रेलवे स्टेशन में लोकोमोटिव और टैंक वैगनों का संयुक्त रूप से 4 मार्च 2013 को उद्घाटन किया. ये लोकोमोटिव और टैंक वैगन भारत ने बांग्लादेश को ऋण के तहत उपलब्ध कराये हैं. इस ऋण की राशि निम्नलिखित में से कितनी है?
Answer: (b) 80 करोड़ डॉलर
10.. आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति ने ओड़िशा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो सौ पर चार लेन वाली भुबन-धुबरी-चादीखोले खंड के विस्तार को मंजूरी 7 मार्च 2013 को प्रदान की. इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. यह मंजूरी निर्माण, संचालन, हस्तांतरण आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के तहत दी गई.
2. इस खंड की कुल लम्बाई 62 किलोमीटर से ज्यादा होगी और इस पर 732 करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च होंगे.
3. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ओडिशा में बुनियादी ढांचे में सुधार की प्रक्रिया को तेज करना है और भुबन-धुबरी-चांदीखोले के बीच यातायात खासकर भारी यातायात में लगने वाले समय और लागत को कम करना है.
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
11.. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वर्ष 2012-13 के लिए भविष्य निधि पर साढ़े आठ प्रतिशत ब्याज देने का निर्णय 25 फरवरी 2013 को किया. वित्तवर्ष 2012-13 की तुलना में यह कितना अधिक है.
Answer: (c) 0.25 प्रतिशत
12. सर्वोच्च न्यायलय ने सहारा ग्रुप की वह याचिका खारिज कर दी है, जिसमें निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए और समय मांगा गया था. सर्वोच्च न्यायलय ने यह याचिका 25 फरवरी 2013 को खारिज की. सर्वोच्च न्यायलय ने याचिका खारिज करते हुए सहारा ग्रुप की इस बात के लिए खिंचाई की कि उसने अदालत के उस आदेश का पालन नही किया, जिसमें फरवरी 2013 के प्रथम सप्ताह तक निवेशकों का धन लौटाने को कहा गया था. निवेशकों को लौटाने वाला धन कितना है?

Answer: (a) 24 हजार करोड़ रूपए
1 3. अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने ब्रिटेन की साख कितने से घटाकर ए-ए-1 कर दी. इसका कारण गत कुछ वर्षो में ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति में सुस्ती के किया गया. वर्ष 1978 के बाद पहली बार ब्रिटेन की आर्थिक साख में गिरावट दिखाई गई.

Answer: (c) ट्रिपल-ए
1 4. केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्तवर्ष 2012-13 के प्रथम दस महीनों में कोल इंडिया लिमिटेड की आपूर्ति में वर्ष 2011-12 की इसी अवधि के मुकाबले कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई? यह रिपोर्ट 25 फरवरी 2013 को जारी की गई.
Answer: (a) 8 प्रतिशत

1 5. केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्तवर्ष 2012-13 के प्रथम दस महीनों में कोल इंडिया लिमिटेड के कोयला उत्पादन में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इन दस महीनो में कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा कितने कोयले का उत्पादन किया गया? यह रिपोर्ट 25 फरवरी 2013 को जारी की गई.
Answer: (d) 35 करोड़ 53 लाख 10 हजार टन
16. सम्पूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2013 को मनाया गया. संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2013 के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का क्या नारा दिया?
Answer: (c) यह वायदा रहा- अब महिलाओं के प्रति हिंसा मिटाने के लिए काम करेंगें.
17Q. 11वें गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म मीडिया पुरस्कार (2013) समारोह में प्रथम पुरस्कार फिल्म-फाइंड वॉट यू सीक को 8 मार्च 2013 को दिया गया? इस समारोह का आयोजन बर्लिन में किया गया. फाइंड वॉट यू सीक निम्नलिखित में से भारत के किस मंत्रालय की फिल्म है?
Answer: (b) पर्यटन मंत्रालय
Q.. 58 वर्षीय राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज का कैंसर के कारण एक सैन्य अस्पताल में 5 मार्च 2013 को निधन हो गया. वह किस देश के राष्ट्रपति थे?
Answer: (a) वेनेजुएला
Q.. अमरीका ने दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता निर्भया को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2013 को मरणोपरांत वीमैन ऑफ करेज पुरस्कार से सम्मानित किया. इलाज के दौरान इस पीड़िता की मृत्यु निम्नलिखित में से किस देश में हुई?
Answer: (a) सिंगापुर
Q.. निम्नलिखित सांसदों में से कौन सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार हेतु चयनित सूची में शामिल नहीं है? इनके चयन की मंजूरी भारतीय संसदीय समूह की कार्यकारी समिति की 6 मार्च 2013 को हुई बैठक में प्रदान की गई.
a. वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए मुलायम सिंह यादव
b. वर्ष 2010 के सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए अरुण जेटली
c. वर्ष 2011 सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए डॉक्टर कर्ण सिंह
d. वर्ष 2012 सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए शरद यादव
Answer: (a) वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए मुलायम सिंह यादव
Q.. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सांस्कृतिक सद्भाव के लिए टैगोर पुरस्कार -2012 प्रदान किया. यह पुरस्कार 7 मार्च 2013 को दिया गया. इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. इसे सितारवादक पंडित रविशंकर को प्रदान किया गया.
2. इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार में पुरस्कार स्वरूप 1 करोड़ रुपए की नगद राशि, शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है.
3. यह प्रथम टैगोर पुरस्कार है.
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
Q.. पूर्व मंत्री और फारवर्ड ब्लाक नेता कलीमुद्दीन शम्स का 4 मार्च 2013 को निधन हो गया. वह किस राज्य में मंत्री थे?
Answer: (a) पश्चिम बंगाल
Q.. नगालैंड के राज्यपाल निखिल कुमार ने कोहिमा में राजभवन के दरबार में आयोजित समारोह में नेफियु रियो को राज्य के मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ 5 मार्च 2013 को दिलाई. शपथ ग्रहण के साथ ही नेफियु रियो लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. नेफियु रियो किस पार्टी के नेता हैं?
Answer: (b) नगा पीपुल्स फ्रंट
Q.. मेघालय के राज्यपाल आरएस मूसाहारी ने निम्नलिखित में से किसे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ 5 मार्च 2013 को दिलाई.

Answer: (a) डॉ. मुकुल एम संगमा
Q.. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्त्री शक्ति पुरस्कार नई दिल्ली में 8 मार्च 2013 को प्रदान किए. इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. स्त्री शक्ति पुरस्कार छ: महिलाओं को प्रदान किया गया.
2. रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार 16 दिसंबर 2012 को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित छात्रा निर्भया को मरणोपरांत दिया गया. पुरस्कार उनकी मां ने ग्रहण किया.
3. स्त्री शक्ति पुरस्कार के तहत तीन लाख रुपए नकद और प्रशस्तिपत्र दिए जाते हैं
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
Q.. भारत सरकार ने वर्ष 2013-14 के दौरान अप्रैल से शुरू हो रहे विपणन मौसम में गेहूं की सरकारी खरीद 4 करोड़ 40 लाख टन होने का अनुमान 19 फरवरी 2013 को व्यक्त किया. वर्ष 2012-13 के दौरान कितना गेहूं खरीदा गया?
Answer: (a) 3 करोड़ 81 लाख टन
Q.. सूचीबद्ध बैंकों का फंसा कर्ज या गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) वित्तवर्ष 2012-13 के प्रथम 9 माह (दिसंबर 2012 तक) में कितनी वृद्धि हुई? एनपीएसोर्स.काम के एक अध्ययन के अनुसार 40 सूचीबद्ध बैंकों की गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 31 दिसम्बर 2012 को बढ़कर 92398 करोड़ रुपए पर पहुंच गई. एनपीएसोर्स.काम द्वारा यह रिपोर्ट फरवरी 2013 में जारी किया गया.
Answer: (b) 50 प्रतिशत

Q. क्रेडिट सुइस ने वित्तवर्ष 2012-13 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कितने से घटाकर 5.3 प्रतिशत कर दिया? क्रेडिट सुइस ने यह निर्णय 24 फरवरी 2013 को लिया. फर्म ने अपेक्षा से अधिक राजकोषीय कड़ाई को ध्यान में रखते हुए वृद्धि दर अनुमान को कम किया.
Answer: (b) 5.7 प्रतिशत
Q.. चाय बागान मालिकों की प्रमुख संस्था-नॉर्थ ईस्ट टी एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार असम लगातार दो वर्षों से पचास करोड़ किलोग्राम से अधिक चाय का उत्पादन किया. चाय उत्पादन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. असम ने वर्ष 2011 में 58 करोड़ 90 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन किया था.
2. असम ने वर्ष 2012 में 58 करोड़ 80 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन किया जो देश के कुल चाय उत्पादन का 53 प्रतिशत है.
3. असम लगातार दो वर्षों से पचास करोड़ किलोग्राम से अधिक चाय उत्पादन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया.
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
Q.. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए एक नियामक दिशा-निर्देश 24 फरवरी 2013 को जारी किया. इस दिशा-निर्देश में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. प्री-पेड उपभोक्ताओं के ऐसे मोबाइल कनेक्शन बंद नहीं किये जा सकते जिनमें बीस रुपए या उससे अधिक बैलेंस हो.
2. दूरसंचार ऑपरेटर अब केवल ऐसे प्री-पेड मोबाइल नम्बर को बंद कर सकेंगे जिसमें बीस रुपए से कम बैलेंस होगा और तीन महीने से उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा होगा.
3. ट्राई के नए नियामक दिशा-निर्देशों के अनुसार जिस उपभोक्ता का कनेक्शन बंद कर दिया गया है उसे, नम्बर फिर चालू कराने के लिए 1 माह का समय दिया जाएगा.
कूट:
Answer: (a) केवल 1 और 2

Q.. निम्न में से किसे 'राजस्थान का स्वर्ग' माना जाता है?

माउण्ट आबू
Q.. अन्नामलाई पहाड़ियाँ भारत के किस राज्य में हैं?

तमिलनाडु
 Q.निकोलस कॉपरनिकस प्रसिद्ध यूरोपीय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे। उनको 'आधुनिक खगोल विज्ञान का संस्थापक' माना जाता है।
Q. निम्नलिखित में से किसने वीटीआर ओपन-2013 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब फरवरी 2013 के दूसरे सप्ताह में जीता?
Answer: (b) होराशिओ जेबालोस
Q.. भारत के टेनिस खिलाड़ियों के मसलों को निपटाने के लिए ______________ का 11 फरवरी 2013 को गठन किया गया. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.

Answer: (c) भारतीय टेनिस खिलाड़ी संघ
Q. निम्न में से किस खिलाड़ी को श्रीलंका की टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट टीम का कप्तान 14 फरवरी 2013 को नियुक्त किया गया?
Answer: (c) एंजेलो मैथ्यूज
Q निम्न में से किसने राष्ट्रीय ग्रासकोर्ट टेनिस चैंपियनशिप-2013 का पुरुष वर्ग का एकल खिताब 16 फरवरी 2013 को जीता?
Answer: (b) रामकुमार रामनाथन
Q. निम्नलिखित में से किस टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप 2013 का खिताब 17 फरवरी 2013 को जीता?
Answer: (a) ऑस्ट्रेलिया
Q. निम्म में से किसे फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कमांडर डी लॉ लीजियन डी ऑनर से 15 फरवरी 2013 को सम्मानित किया गया?
Answer: (c) अम‌र्त्य सेन
Q. पाकिस्तान ने सतह से सतह पर कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल _______ का 11 फरवरी 2013 को सफल परीक्षण किया. निम्न में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
Answer: (d) हत्फ-9
Q निम्नलिखित में से किस देश के प्रधानमंत्री 7 फरवरी से 9 फरवरी 2013 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए?
Answer: (b) भूटान
Q. निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारत ने स्वास्थ्य संबंधी समझौता 12 फरवरी 2013 को नई दिल्ली में किया?
Answer: (b) बांग्लादेश
Q. भारत और किस देश के मध्य रेलवे क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए सहमति ज्ञापन पर 14 फरवरी 2013 को हस्ताक्षर किया गया?
Answer: (a) फ्रांस
Q निम्नलिखित में से कौन सा राज्य 10 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन करने का कार्यक्रम शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य है?
Answer: (c) केरल
Q. निम्नलिखित में से किसे ललित कला अकादमी का अध्यक्ष 12 फरवरी 2013 को नियुक्त किया गया?
Answer: (b) कल्याण कुमार चक्रवर्ती
Q. निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में 2400 वर्ष पुराने शहर के प्रमाण मिले?
Answer: (b) छत्तीसगढ़
Q. एयरो इंडिया 2013 एयर शो का आयोजन 6 से 10 फरवरी 2013 के मध्य निम्नलिखित में से किस राज्य में किया गया?
Answer: (b) कर्नाटक
Q. निम्नलिखित में से किसे भारत का सॉलिसिटर जनरल 13 फरवरी 2013 को नियुक्त किया गया?
Answer: (d) मोहन परासरन

Q. अफजल गुरु को दिल्ली के तिहाड़ जेल में 9 फरवरी 2013 को सुबह 8 बजे फांसी दे दी गई. उसे जेल में ही दफना दिया गया. इस सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. अफजल गुरु को भारतीय संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए हमले का दोषी ठहराया गया.
2. सर्वोच्च न्यायालय ने अफजल गुरु को भारतीय संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए हमले का दोषी मानते हुए वर्ष 2004 में फांसी की सजा सुनाई थी.
3. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 72 में राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति है.
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
Q अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 12 वैज्ञानिकों को नेशनल मेडल ऑफ साइंस के पुरस्कार और वर्ष 2011 के 10 असाधारण खोजकर्ताओं को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के पुरस्कार प्रदान किए. यह पुरस्कार 1 फरवरी 2013 को दिया गया. पुरस्कार के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक रंगास्वामी श्रीनिवासन (आर श्रीनिवासन) को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन पुरस्कार-2011 से सम्मानित किया गया.
2. आर श्रीनिवासन ने वर्ष 1981 में यह खोज की थी कि पराबैंगनी एग्जाइमर लेजर ऊतकों को बारीकी से खुरच सकता है. पराबैंगनी एग्जाइमर लेजर से आसपास की सतह पर कोई ऊष्मीय हानि नहीं होती. इस एपीडी (एब्लेटिव फोटोडीकंपोजिशन) सिद्धांत ने बाद में आंखों की सर्जरी के क्षेत्र में क्रांति ला दी.
Q. वर्ष 1980 में स्थापित यह पुरस्कार अमेरिकी सरकार की ओर से वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और खोजकर्ताओं को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार हैं.
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
Q. सम्पूर्ण विश्व में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य कैंसर से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना और निदान तथा पहचान से जुड़ी जानकारी से लोगों को जागरूक करना है. वर्ष 2013 के विश्व कैंसर दिवस का विषय क्या है?
a. कैंसर, क्या आप जानते हैं.
Answer: (a) कैंसर, क्या आप जानते हैं.
Q अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने निम्न में से किसे देश का गृहमंत्री 6 फरवरी 2013 को मनोनीत किया?
Answer: (b) सैली जेवेल
Q अमरीका ने निम्न में से किस क्रेडिट रेटिंग एजेंसी पर अपनी तटस्थता और स्वतंत्रता के बारे में झूठा विवरण देने तथा गिरवी बांड की रेटिंग करने के तरीकों के विरुद्ध 5 फरवरी 2013 को मुकदमा दायर किया.
Answer: (b) स्टैन्डर्ड एंड पुअर्स
Q. निम्नलिखित में से किस ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में 4 फरवरी 2013 को शामिल किया गया?
Answer: (b) ग्लेन मैकग्रा
Q ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के किस खिलाड़ी को वर्ष 2013 के एलेन बोर्डर पदक से 4 फरवरी 2013 को सम्मानित किया गया?
Answer: (b) माइकल क्लार्क
Q निम्नलिखित में से किस देश में 10वें विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल 29 जनवरी 2013 से 5 फरवरी 2013 तक आयोजित किए गए?
Answer: (b) दक्षिण कोरिया
Q निम्नलिखित में से किस टीम ने हॉकी इंडिया लीग का खिताब 10 फरवरी 2013 को जीता?
Answer: (b) रांची राइनोज
Q. निम्नलिखित में से किस क्रिकेट टीम ने ईरानी ट्रॉफी 2013 का खिताब 10 फरवरी 2013 को जीता?
Answer: (d) शेष भारत

Q. रेकिट बेंकाइजर (आरबी) ने निम्नलिखित में से किस गैर सरकारी संगठन के साथ 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर के वैश्विक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए?
Answer: (d) सेव द चिल्ड्रन

Q. ट्विटर ने किसकी साझेदारी में पे-वाय-ट्वीट सेवा 11 मार्च 2013 को लॉन्च की?
Answer: (a) अमेरिकन एक्सप्रेस

Q निम्नलिखित में से कौन से नेशनल स्टाक एक्सचेंज ने भारत में तीसरे स्टाक एक्सचेंज के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की?
Answer: (b) एमसीएक्स-एसएक्स

Q निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय कंपनी ने फरवरी 2013 में एफएमसीजी ब्रांड के रूप में 1 वर्ष में 5000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया?

Answer: (c) पार्ले-जी

Qमहिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) ने कितने संयुक्त उद्यम में नैविस्तार इंटरनेशनल कॉरपोरेशन की हिस्सेदारी प्राप्त की?
Answer: (b) दो संयुक्त उद्यम
Q. मुंबई के यशराज फिल्म स्टूडियो में 17 फरवरी 2013 को आयोजित स्टार गिल्ड अवार्ड्स-2013 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म ने जीता?
Answer: (c) बर्फी

Q. निम्नलिखित में से किसे शांति, निशस्त्रीकरण और विकास हेतु वर्ष 2011 का इंदिरा गांधी पुरस्कार 18 फरवरी 2013 को प्रदान किया गया?
Answer: (c) इला रमेश भट्ट

Q. हिन्दी के आलोचक व कवि ___________ को साहित्य अकादमी का अध्यक्ष 18 फरवरी 2013 को निर्वाचित किया गया. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
Answer: (c) डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी

Q टीएस विजयन (TS Vijayan) को बीमा नियमन एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) का अध्यक्ष 21 फरवरी 2013 को नियुक्त किया गया. बीमा नियमन एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
Answer: (c) आंध्र प्रदेश

Q 20 _______ की प्राप्ति के लिए भारतीय सेना और हिंदुस्तान एयरोनोटिकल लिमिटेड के मध्य 300 करोड़ रुपए के समझौते पर 21 फरवरी 2013 को हस्ताक्षर किया गया. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
Answer: (b) चीतल हेलीकाप्टरों

Q विभिन्न बैंकों का एक समूह 1000-मेगावॉट की एनटीपीएल बिजली परियोजना के लिए 937 करोड़ रुपए के ऋण के लिए सहमत हुआ. निम्नलिखित में से किस स्थान पर इस परियोजना की स्थापना की जानी है?
Answer: (b) टूटीकोरिन

Q निम्नलिखित में से किस कंपनी ने एंड्राइड 4.1 (जेली बीन) ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित वाई-फाई ऑनली गैलेक्सी कैमरा फरवरी 2013 में लॉन्च किया?
Answer: (c) सैमसंग

Q. डाबर इंडिया ने डाबर बबूल + सॉल्ट पाउडर टूथपेस्ट को 18 फरवरी 2013 को लॉन्च किया. कंपनी ने इस ब्रांड के प्रचार के लिए निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया है?
Answer: (d) इरफान खान

Q भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने देश-भर में ________ के लिए पूर्व परामर्श प्रक्रिया शुरू की. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
Answer: (a) मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी

Q भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निम्नलिखित में से किस कंपनी के साथ भारत हैवी प्लेट एंड वेसल्स (बीएचपीवी) लिमिटेड कंपनी के विलय को मंजूरी दी?
Answer: (c) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)
Q जैकसन पावर सॉल्यूशंस ने अपना पहला सोलर आईपीपी प्रोजेक्ट भारत के किस राज्य में शुरू किया? यह जानकारी मार्च 2013 के पहले सप्ताह में प्राप्त हुई.
Answer: (b) राजस्थान

Q. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) के मुख्य सतर्कता अधिकारी का पद 5 मार्च 2013 को ग्रहण किया?
Answer: (b) एमआरपी राव

Q सोनी ने स्मार्टफोन एक्सपीरिया जेड को भारत में 6 मार्च 2013 को लॉन्च किया. सोनी निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित है?
Answer: (b) जापान

Q वित्त मंत्रालय के विदेशी निवेश संव‌र्द्धन बोर्ड (एफआइपीबी) ने मलेशिया स्थित एशिया की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन __________के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्ताव को 6 मार्च 2013 को मंजूरी प्रदान की. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.

Answer: (b) एयर एशिया

Q. निम्नलिखित में से किस दूरसंचार कंपनी ने मार्च 2013 के पहले सप्ताह में अफ्रीकी उप महाद्वीप के केन्या, रवांडा, मलावी और नाइजीरिया में उच्च गुणवत्ता की वॉइस सेवा लॉन्च की?
Answer: (d) भारती एयरटेल
Q. निम्नलिखित में से किसे इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना बॉलिंग मेंटर 4 मार्च 2013 को नियुक्त किया?
Answer: (b) ब्रेट ली

Q. भारत के पैरा साइक्लिस्ट ______ ने बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में आयोजित एशियाई पैरा साइक्लिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक 5 मार्च 2013 को जीते. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
Answer: (c) प्रशांत करमाकर

Q. किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी वेलोड्रोम में आयोजित एशियाई साइकिलिंग चैम्पियनशिप की 500 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा का कांस्य पदक 7 मार्च 2013 को जीता?
Answer: (b) देबोराह

Q भारत की महिला गोल्फ खिलाड़ी ____ ने मानेसर में आयोजित बीटी प्रो एम ऑफ चैम्पियंस गोल्फ टूर्नामेंट 2013 का खिताब 10 मार्च 2013 को जीता. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
Answer: (b) नेहा त्रिपाठी

Q. भारत के गुरमीत सिंह ने एशियाई 20 किमी पैदल चाल चैम्पियनशिप का कांस्य पदक 10 मार्च 2013 को जीता. यह प्रतियोगिता किस देश में आयोजित की गई थी?
Answer: (b) जापान
Q. नासा के मार्स रोवर क्युरियोसिटी ने पहली बार 9 फरवरी 2013 को मार्स ग्रह की सतह को खोदा. इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
a. ड्रिलिंग के परिणाम के तौर पर, क्युरियोसिटी ने तस्वीरें भेजीं जिसमें, सुक्ष्म तलछटी आधार में 0.63 इंच चौड़ा और 2.5 इंच गहरा छेद दिखा.
b. इंजीनियर इस बात के लिए बिल्कुल स्पष्ट थे कि कितनी मात्रा में पाउडर का उत्पादन किया जाए, लेकिन यह प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए पर्याप्त है या नहीं, इसका अनुमान इंजिनयरों को नहीं था.
c. नासा ने घोषणा की कि ड्रिल का उपयोग करना मार्स रोवर क्युरियोसिटी टीम की सबसे बड़ी उपलब्धि थी. मार्स रोवर क्युरियोसिटी अगस्त 2012 में मार्स की सतह पर उतरा था.
d. क्युरियोसिटी का अंतिम लक्ष्य 3 मील (5 किमी) स्तरित तलछट का उच्च टीला है, जो गेल क्रेटर लैंडिंग साइट के तल से निकलता है.
Answer: (b) इंजीनियर इस बात के लिए बिल्कुल स्पष्ट थे कि कितनी मात्रा में पाउडर का उत्पादन किया जाए, लेकिन यह प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए पर्याप्त है या नहीं, इसका अनुमान इंजिनयरों को नहीं था.

Q. नासा के गुरुत्वाकर्षण मापने वाले दो उपग्रहों से प्राप्त जानकारी का उपयोग कर 12 फरवरी 2013 को एक अध्ययन में पाया गया कि पृथ्वी के शुष्क ______ क्षेत्र के बड़े हिस्सों में मीठे पानी के भंडार पिछले एक दशक के दौरान तेजी से खत्म हो गए. निम्नलिखत में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
Answer: (a) मध्य पूर्व

Q. खगोलविदों ने फरवरी 2013 के तीसरे सप्ताह में छह तेज रफ्तार सितारों की खोज की, जो अंतरिक्ष में 3.2 मिलियन किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ रहे थे. इन सितारों का द्रव्यमान निम्नलिखित में से किसके बराबर है?
Answer: (d) सूर्य

Q नासा के वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा में सबसे कम उम्र के ब्लैक होल की खोज फरवरी 2013 में की. पृथ्वी से इस ब्लैक होल की दूरी कितनी है?
Answer: (a) 26000 प्रकाश वर्ष दूर

Qआकाशगंगा का मूल वास्तव में धूल से घिरा हुआ है, जिसके कारण खगोलविदों को सभी तारे दूरबीनों से स्पष्ट नहीं दिखते हैं और केवल वही तारे स्पष्ट दिखते हैं, जो काफी चमकीले होते हैं. लेकिन हाईपरवेलोसिटी (Hypervelocity) तारे ________________ की जानकारी देने में उपयोगी होते हैं. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
Answer: (d) आकाशगंगा में तारों की संरचना

Q. केंद्र सरकार ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) में अपना 9.5 प्रतिशत शेयर बेचने का निर्णय 5 फरवरी 2013 को लिया? इस निर्णय के बाद एनटीपीसी में केंद्र सरकार की कितनी हिस्सेदारी बची?
Answer: (b) 75 प्रतिशत
Q. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा वित्तवर्ष 2012-13 का अग्रिम अनुमान 7 फरवरी 2013 को जारी किया गया. इसके अनुसार भारत की प्रति व्यक्ति मासिक आय वित्तवर्ष 2012-13 में बढ़कर 5729 रूपए हो गयी. वित्तवर्ष 2011-12 में भारत की प्रति व्यक्ति मासिक आय कितनी थी? राष्ट्रीय आय से सम्बंधित देश का रहन-सहन का स्तर मापा जाता है.
Answer: (a) 5130 रूपए
Q. केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) ने वित्तवर्ष 2012-13 के सकल घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान 7 फरवरी 2013 को जारी किए. इस सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन निम्नलिखित कूटों में से चुनकर दीजिए:
1. वित्तवर्ष 2012-13 में देश की आर्थिक विकास दर (GDP) घटकर 5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया.
2. यह दर पिछले एक दशक (वित्तवर्ष 2002-03) की सबसे कम विकास दर है. वित्तवर्ष 2002-03 में देश की जीडीपी वृद्धि दर 4 प्रतिशत रही थी.
3. वित्तवर्ष 2002-03 के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था 6 प्रतिशत से ऊपर की वृद्धि दर से बढ़ती रही है.
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
Q केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम ने राजीव गांधी इक्विटी बचत योजना (राजीव गांधी इक्विटी सेविंग स्कीम,आरजीईएसएस) की शुरूआत मुंबई में 9 फरवरी 2013 को की. इस योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन निम्नलिखित कूटों में से चुनकर दीजिए:
1. इस योजना का उद्देश्य नये छोटे निवेशकों को शेयर बाजार की तरफ आकर्षित करना है.
2. इस योजना का उल्लेख वित्तवर्ष 2012-13 के बजट में किया गया था.
3. इस योजना में ऐसे नये खुदरा निवेशकों को 50 प्रतिशत आयकर कटौती की अनुमति है जो सीधे 50000 रुपये शेयरों में निवेश करते हैं और जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से कम है.
कूट:
Answer: (b) सभी 1, 2 और 3
Q केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बिना संपर्क वाले इलाकों को शामिल करने के लिए नेटवर्क में सुधार को 7 फरवरी 2013 को मंजूरी प्रदान की. इस सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन निम्नलिखित कूटों में से चुनकर दीजिए:
1. माओवादी प्रभावित ब्लाकों में 100 लोगों या इससे अधिक आबादी वाले बिना संपर्क इलाकों को शामिल करने की मंजूरी दी गयी.
2. अरूणाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे ब्लाक से लेकर जिलों की 10 किलोमीटर की दूरी के भीतर फैले समूहों को एक स्थान पर करके 1200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 126 बस्तियों को नया सड़क संपर्क प्रदान करने की मंजूरी दे दी.
3. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना वर्ष 2000 में शुरू की गयी थी.
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3

Q भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रमाणीकरण के मुद्दों पर विचार करने के लिए चलचित्र अधिनियम 1952 के अधीन एक समिति का गठन 4 फरवरी 2013 को किया. निम्नलिखित में से किसे इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया?
Answer: (a) मुकुल मुदगल
Q राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने विश्व बैंक के सहयोग से चल रही राष्ट्रीय डेयरी योजना उत्तर प्रदेश सहित 8 राज्यों में शुरू करने का निर्णय फरवरी 2013 के पहले सप्ताह में किया. निम्न में से कौन सा राज्य वर्तमान में इस योजना का हिस्सा नहीं है?
a. पंजाब
b. ओडिशा
c. तमिलनाडु
d. बिहार
Answer: (d) बिहार
Q निम्न में से किसने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक जनजातीय ब्लाक पालघर में स्वास्थ्य पहल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ 6 फरवरी 2013 को किया?
Answer: (c) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी
Q. नेताजी सुभाष चंद्र बोस एंड जर्मनी नामक पुस्तक की पहली प्रति राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 6 फरवरी 2013 को भेंट की गई. निम्नलिखित में से किसने यह पुस्तक लिखी?
Answer: (c) प्रो अनिता बी पाफ
Q. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी योजना निधि का अपने राज्य के विभिन्न पर्यटक स्थलों में पर्यटन ढांचे के विकास में पूर्ण उपयोग करने वाला देश का पहला राज्य फरवरी 2013 के पहले सप्ताह में बना?
Answer: (b) मध्य प्रदेश

Q केंद्र सरकार ने निम्नलिखित में से किस कंपनी में अपने 9.5 प्रतिशत शेयर बेचने का निर्णय फरवरी 2013 के पहले सप्ताह में किया?

Answer: (b) नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी)
Q. निजी क्षेत्र के किस बैंक को वर्ष 2012 का फाइनेंशियल इंस्टीटयुशन्स सिंडिकेटेड डील ऑफ द इयर पुरस्कार प्रदान किया गया?
Answer: (c) यस बैंक
Q. निम्नलिखित में से किसे टाटा समूह का प्रवक्ता और ब्रांड कस्टोडियन 6 फरवरी 2013 को नियुक्त किया गया?
Answer: (b) मुकुंद गोविंद राजन
Q. सर्वोच्च न्यायालय ने 6 फरवरी 2013 को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को निर्देश दिया की वह _____ _______की दो कंपनियों के बैंक खाते बंद करने और संपत्ति जब्त करने को स्वतंत्र है. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
Answer: (c) सहारा समूह
Q बैंकिंग कारोबार के लिए अहम लिबोर दरों में छेड़छाड़ के मामले में किस बैंक पर अमेरिकी और ब्रिटिश नियामकों ने 61.2 करोड़ डॉलर (लगभग 3244 करोड़ रुपये) का जुर्माना फरवरी 2013 के पहले सप्ताह में लगाया?
Answer: (c) रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड (आरबीएस)

Q भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 29 जनवरी 2013 को जारी वित्तवर्ष 2012-13 के मौद्रिक नीति की तीसरी तिमाही की समीक्षा में नीतिगत ब्याज दरों में कितने प्रतिशत की कटौती की गई?
Answer: (c) 0.25 प्रतिशत
Q प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में वर्ष 2013-14 के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य में प्रति क्विंटल कितने रूपए की वृद्धि करने की मंजूरी प्रदान की गई?
Answer: (a) 40
Q भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर डी सुब्बाराव ने वित्तवर्ष 2012-13 के मौद्रिक नीति की तीसरी तिमाही की समीक्षा 29 जनवरी 2013 को प्रस्तुत की. इस समीक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों में से चुन कर कीजिए.
1. रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 7.75 प्रतिशत कर दिया गया.
2. आरबीआई ने वित्तवर्ष 2012-13 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 5.8 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया.
3. नकद आरक्षी अनुपात में 0.25 प्रतिशत की कमी करके इसे 4 प्रतिशत कर दिया गया.
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
Q. वित्तमंत्री पी चिदम्बरम की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह ने ऑयल इंडिया लिमिटेड में शेयरों की बिक्री के द्वारा 10 प्रतिशत विनिवेश का निर्णय 30 जनवरी 2013 को लिया. 10 प्रतिशत विनिवेश के बाद कंपनी में भारत सरकार की हिस्सेदारी कितनी रह जाएगी?
Answer: (b) 68.43 प्रतिशत
Q भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर डी सुब्बाराव ने वित्तवर्ष 2012-13 के मौद्रिक नीति की तीसरी तिमाही की समीक्षा 29 जनवरी 2013 को प्रस्तुत की. इस समीक्षा में आरबीआई ने वित्तवर्ष 2012-13 के लिए मंहगाई दर के अनुमान को कम कर दिया. इससे पहले आरबीआई ने 31 मार्च 2013 तक यह दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था. तीसरी तिमाही की समीक्षा में आरबीआई ने इसे घटाकर कितना कर दिया?
Answer: (c) 6.8 प्रतिशत
Q. भारत और किस देश के मध्य गृहमंत्री स्तर की वार्ता के बाद प्रत्यर्पण संधि और संशोधित यात्रा समझौता (वीजा समझौता) 28 जनवरी 2013 को किया गया?
Answer: (c) बांग्लादेश
Q. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने वर्ष 2013 के लिए वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स को जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी किया. इस इंडेक्स में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
Answer: (b) 140वां
Q. किस हॉलीवुड फिल्म निर्देशक का अमेरिकन सिनेमा एडिटर्स (एसीई) के गोल्डेन एडी फिल्ममेकर ऑफ द इयर पुरस्कार के लिए 30 जनवरी 2013 को चयन किया गया?
Answer: (b) स्टीवन स्पीलबर्ग
Q निम्नलिखित में से किस फिल्म ने जनवरी 2013 के अंतिम सप्ताह में 19वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड (सैग) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता?
Answer: (c) आर्गो
Q. केंद्र सरकार ने प्रसार भारती के संस्थागत ढांचे की समीक्षा हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन 29 जनवरी 2013 को किया. समिति सम्बन्ध में निम्नलिखित मेंसे कौन सा कथन सही है. उत्तर का चयन निम्नलिखित कूट में से चुनकर दीजिए.
1. इस समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा हैं.
2. इस समिति में 7 सदस्य हैं.
3. इस समिति का कार्य भारत सरकार और प्रसार भारती के सम्बन्धों की समीक्षा करने के साथ-साथ लोक प्रसारक की भूमिका जारी रहने और इसे तकनीकी तौर पर आधुनिक बनाने के मुद्दों पर विचार विमर्श करना है.
कूट:
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
Q. मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार द्वारा फिल्म विश्वरूपम पर लगाए गए प्रतिबंध को 29 जनवरी 2013 को हटा दिया. निम्नलिखित में से किस अभिनेता ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई?
Answer: (a) कमल हासन
Q. केंद्र सरकार ने प्रसार भारती के संस्थागत ढांचे की समीक्षा हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन फरवरी 2013 में किया. निम्न में से किसे इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
Answer: (d) सैम पित्रोदा
Q कथाकार मुंशी प्रेमचंद की स्मृति में दिया जाने वाले लमही सम्मान (2012) के लिए युवा कथाकार मनीषा कुलश्रेष्ठ का चयन जनवरी 2013 के अंतिम सप्ताह में किया गया. निम्नलिखित में से चयन कर बताएं कि मुंशी प्रेमचंद का जन्म किस राज्य में हुआ था?
Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Q केंद्र सरकार ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) और गैस अथॉरिटी इंडिया लिमिटेड (गेल) को 1 फरवरी 2013 को महारत्न कंपनी का दर्जा दिया. इसी के साथ महारत्न का दर्जा प्राप्त कंपनियों की संख्या कितनी हो गई?
Answer: (b) 7
Q सी मंजुला ने किस राज्य के महिला आयोग के अध्यक्ष पद से 31 जनवरी 2013 को इस्तीफा दिया?
Answer: (d) कर्नाटक
Q. भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी किस कार के नए संस्करण डी-90 को भारत में 28 जनवरी 2013 को लॉन्च किया?
Answer: (b) विस्टा
Q. किस दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी ने मुफ्त रोमिंग प्लान (वन नेशन, वन रेट) 28 जनवरी 2013 को लॉन्च किया?
Answer: (a) एयरसेल
Q. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) ने अपना नाम परिवर्तित कर ब्लैकबेरी रख लिया. यह कंपनी किस देश से संबंध रखती है?
Answer: (b) कनाडा
Q. निम्न में से किसने भारत में निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड में कार्यकारी अध्यक्ष का पद 1 फरवरी 2013 को ग्रहण किया?
Answer: (c) सुनील भारती मित्तल
Qनिम्न में से निजी क्षेत्र के किस बैंक ने अपने वाहन ऋण पर ब्याज दरें 0.5 प्रतिशत तक 31 जनवरी 2013 को घटाने का निर्णय किया?
Answer: (b) एचडीएफसी बैंक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें