सोमवार, 15 जुलाई 2013

HINDI CURRENT AFFAIRS

  1. इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-अरिड ट्रोपिक्स :आईसीआरआईएसएटी: के महानिदेशक डॉ विलियम डी डार को कृषि के क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करने के लिए वर्ष 2013 का एम एस स्वामीनाथन पुरस्कार प्रदान किया गया।

    -• श्री कृष्‍णा चौधरी, आईपीएस (बिहार:79) को राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और नागरिक सुरक्षा का महानिदेशक नियुक्‍त किया गया है। उनका कार्यकाल उनके द्वारा पदभार संभालने की तिथि से शुरू होगा और 30 जून, 2017 को उनके द्वारा अवकाश प्राप्‍त करने की तिथि या अगले आदेशों, जो भी पहले हो, तक चलेगा।

    -अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि अन्य वर्षो से इतर 2013 में सुपरमून 14 फीसद बड़ा और 30 फीसद चमकदार दिखा। धरती से चांद की दूरी को 3,56,992 किमी थी। दोनों के बीच की सबसे ज्यादा दूरी 4,05,696 किमी होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगला सुपरमून अगस्त, 2014 में दिखाई देने की उम्मीद है।

    1. -• 52 वर्षीय जेम्स कोमी को संघीय जांच ब्यूरो [एफबीआइ] का नया निदेशक नामित किया है। कोमी राबर्ट मुलर का स्थान लें...गे। मुलर पिछले 12 साल से इस एजेंसी की कमान संभाल रहे हैं। जेम्स कोमी की नियुक्ति पर अभी सीनेट की मुहर लगना बाकी है।

      • भारतीय मूल के 29 वर्षीय पत्रकार अमोल राजन को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार 'द इंडिपेंडेंट' का संपादक नामित किया गया है। अमोल पहले अश्वेत व्यक्ति हैं जिन्हें ब्रिटेन के किसी राष्ट्रीय अखबार का संपादकीय प्रमुख बनाया जा रहा है। द इंडिपेंडेंट, द इंडिपेंडेंट ऑन संडे, आई और द लंदन ईवनिंग स्टैंडर्ड के मालिक एवगेनी लेवदेव हैं।

      भारतीय संविधान के 124वें अनुच्छेद के खंड (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री पलानीसामी सथशिवम की नियुक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में की है। उनकी यह नियुक्ति 19 जुलाई, 2013 से प्रभावी होगी।

      ● विपणन सुधारों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विपणन से संबंधित राज्‍यों के मंत्रियों की समिति ने सभी राज्‍यों में एक आदर्शकृष...ि उपज विपणन समिति अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है। इस समिति का गठन महाराष्ट्र सरकार के सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री श्री हर्षवर्धन पाटिल की अध्‍यक्षता में मार्च, 2010 में हुआ था।


      ● केंद्रीय मंत्रि‍मंडल की नि‍युक्‍ति‍समि‍ति‍ने भारतीय वि‍देश सेवा की 1976 बैच की श्रीमती सुजाता सिंह को विदेश सचिव के पद पर नियुक्‍त‍ि की मंजूरी दे दी है। श्रीमती सुजाता सिंह इन दिनों जर्मनी में भारत की राजदूत हैं और 01 अगस्‍त 2013 से दो वर्ष की अवधि के लिए वह विदेश सचिव का पदभार संभालेंगी।


      ● जल संसाधन मंत्रालय ने उत्तराखंड में हाल में आई बाढ़ और चट्टानें खिसकने के संभावित कारणों को समझने और भविष्य में ऐसी आपदा से बचने के उपाय सुझाने के लिए समिति बनाई है । गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग पटना के अध्यक्ष इस समिति की अध्यक्षता करेंगे । इस समिति में केंद्रीय जल आयोग, मौसम विभाग तथा जल संसाधन मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे ।

      --युवा मामले एंव खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जितेन्द्र सिंह ने पूर्व एथलीट सुश्री शांति सोंदाराजन को खिलाड़ियों के राष्ट्रीय कल्याण कोष से 60,500 रुपए (साठ हजार पाँच सौ) की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। सुश्री शांति सोंदाराजन ने दोहा में वर्ष 2006 के एशियाई खेलों में एक रजत पदक जीता था, जो कि बाद में वापस ले लिया गया था, क्योंकि वे महिला वर्ग में फीमेल हाइपरएंड्रोजैनिज्म के कारण प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के योग्य नहीं पाई गई। हाल ही में मीडिया के एक अनुभाग में रिपोर्ट आई कि, वे निर्धन परिस्थितियों में रह रही हैं और तमिलनाडु में ईंट के भट्टे में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें