गुरुवार, 25 जुलाई 2013

GK- 2

 1. चाय में 'लाल रस्ट रोग' किसके कारण होता है?
शैवाल → कुछ शैवाल जलाशयों में प्रदूषण बढ़ाते हैं, जिससे पानी प्रयोग के योग्य नहीं रह जाता है। ये शैवाल ज़हर पैदा करते हैं, जिससे मछलियाँ मर जाती हैं और नदियों आदि का प्राकृतिक सन्तुलन बिगड़ जाता है। इस तरह की शैवालों में 'माइक्रोसिस्टिस' तथा 'क्रोकोकस' आदि उल्लेखनीय हैं। 'सिफेल्यूरोस' नामक शैवाल की जातियाँ चाय पर ‘लाल किट्ट रोग’ उत्पन्न करती हैं, जिससे चाय उद्योग को भारी हानि पहुँचती है। वर्षा के दिनों में ज़मीन हरे रंग की दिखने लगती है और फिसलनदार हो जाती है। इस ज़मीन में हरित-नीले शैवाल उग आते हैं। 2. 'कसीस का तेल' क्या कहलाता है?
सल्फ़्यूरिक अम्ल
3. 'हाइडोजन अम्लों का अनिवार्य अंग है।' यह किसने सिद्ध किया था?
डेवी ने
4. जब दो या दो से अधिक पदार्थ परस्पर संयोग करके केवल एक पदार्थ बनाते हैं तो यह अभिक्रिया कहलाती है-
योगात्मक
5. वास्तविक केन्द्रक किसमें अनुपस्थित होता है?
जीवाणुओं में → 'जीवाणु' एक एककोशिकीय जीव है। इसका आकार कुछ मिमी तक ही होता है। इनकी आकृति गोल या मुक्त-चक्राकार से लेकर छङा, आदि आकार की हो सकती है। पहले जीवाणुओं को पौधा माना जाता था, परंतु अब उनका वर्गीकरण प्रोकैरियोट्स के रूप में होता है। दूसरे जन्तु कोशिकों तथा यूकैरियोट्स की भांति जीवाणु कोष में पूर्ण विकसित केन्द्रक का सर्वथा अभाव होता है, जबकि दोहरी झिल्ली युक्त कोशिकांग यदा कदा ही पाए जाते हैं। पारंपरिक रूप से जीवाणु शब्द का प्रयोग सभी सजीवों के लिए होता था, परंतु यह वैज्ञानिक वर्गीकरण 1990 ई. में हुए एक खोज के बाद बदल गया। 6. निम्न में से कौन-सा जल सबसे अधिक शुद्ध है?
वर्षा का जल
7. 'वीनस के फूलों का गुलदस्ता' जो जापान में भेंट किया जाता है-
यूप्लेक्टेला
8. निम्न में वह कौन-सा पौधा है, जो ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में श्वसन कर सकता है?
क्लोरेला
9. निम्न में सबसे स्थायी पारिस्थितिक तन्त्र कौन-सा है?
समुद्र → 'सागर' या 'समुद्र' खारे पानी का विशाल क्षेत्र होता है, जो पृथ्वी का ज़्यादातर हिस्सा ढके हुए है। यह महासागरों का हिस्सा होते हैं, जैसे- हिंद महासागर, अरब सागर आदि। भारतीय उपमहाद्वीप को घेरे हुए नीले पानी में यात्रा करना स्‍मरणीय अनुभव होता है। अधिकांश तटीय राज्‍यों में नियमित सरकारी जहाज़ उपलब्‍ध हैं। समुद्री यात्रा का उपयोग अधिकांशत: अरब सागर में लक्षद्वीप पहुँचने और बंगाल की खाड़ी में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पहुँचने में किया जाता है। 10. भारतीय मोर का वैज्ञानिक नाम क्या है?
पैवो क्रिस्टेटस → मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण ही भारत सरकार ने 26 जनवरी, 1963 को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया। भारतीय जनमानस के मन में बसा और आस्थाओं से रचा बसा पक्षी मोर का वैज्ञानिक नाम पैवो क्रिस्टेटस है। इसकी दो प्रजातियाँ हैं- नीला या भारतीय मोर (पैवो क्रिस्टेटस), जो भारत और श्रीलंका (भूतपूर्व सीलोन) में पाया जाता है। हरा या जावा का मोर (पैवो म्यूटिकस), जो म्यांमार (भूतपूर्व बर्मा) से जावा तक पाया जाता है। 11. भूमि में अधिक गहराई पर बोए गए बीज प्राय: अंकुरित नहीं होते हैं, क्योंकि-
इन्हें वायु नहीं मिल पाती है।
12. मानव शरीर में 'एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका' कहाँ पाया जाता है?
आन्त्र → मनुष्य के शरीर में आन्त्र मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित रहती है- 'छोटी आन्त्र' और 'बड़ी आन्त्र।' छोटी आन्त्र आमाशय के पीछे व उदरगुहा के अधिकांश भाग को घेरे हुए, लगभग 6 मीटर लम्बी व 2.5 सेमी मोटी और अत्यधिक कुण्डलित नलिका होती है। छोटी आन्त्र शेषान्त्र के पीछे की ओर बड़ी आन्त्र में खुलती है। यह छोटी आन्त्र की अपेक्षा अधिक चौड़ी व लगभग 1.5 मीटर लम्बी तथा 6.7 सेमी मोटी होती है। 13. मानव के आँसू में कौन-सा एन्जाइम होता है, जिससे जीवाणु मर जाते हैं?
लाइसोजाइम
14. मानव शरीर की किस ग्रन्थि को 'मास्टर ग्रन्थि' कहा जाता है?
पीयूष
15. किसका अधपका कच्चा मांस खाने से फीताकृमि मनुष्य की आन्त्र में पहुँचता है?
सूअर → सूअर 'आर्टियोडेक्टिला' गण के 'सुइडी कुल' का जीव होते हैं, जिनमें संसार के सभी जंगली सूअर और पालतू सूअर सम्मिलित होते हैं। इन खुर वाले प्राणियों की खाल बहुत मोटी होती है और इनके शरीर, जिन पर थोड़े बहुत बाल रहते हैं, वे बहुत कड़े होते हैं। इनका थूथन आगे की ओऱ चपटा रहता है, जिसके भीतर मुलायम हड्डी का एक चक्र सा रहता है, जो थूथन को कड़ा बनाए रखता है। इसी थूथन के सहारे ये ज़मीन खोद डालते हैं और भारी-भारी पत्थरों को आसानी से उलट देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें