गुरुवार, 25 जुलाई 2013

1

1. निम्न में से किसका वानस्पतिक नाम 'कुकरबिटा मोस्चाटा' है?
कद्दू → ऐसा माना जाता है कि कद्दू की उत्पत्ति उत्तरी अमेरिका में हुई थी। यह अंटार्कटिका के अलावा सभी महाद्वीपों में पाया जाता है। अमेरिका में 2000 ई. पू. इसका उपयोग सब्जी के रूप में किया जाता था। कद्दू का वानस्पतिक नाम 'कुकरबिटा मोस्चाटा' है। इसमें मुख्य रूप से 'बीटा केरोटीन' पाया जाता है, जिससे 'विटामिन-ए' मिलता है। पीले और संतरी रंग के कद्दू में केरोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसका फूल पीला और फल पहले हरा और पकने के बाद हल्का लाल व पीला हो जाता है। 2. 'जीन' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?
जोहांसन
3. 'सेलुलर और मॉलीकुलर' जीव विज्ञान का केंद्र कहाँ पर स्थित है?
हैदराबाद → दक्षिण-पू्र्वी भारत में स्थित हैदराबाद शहर आंध्र प्रदेश राज्य की राजधानी है। यह दक्कन के पठार पर मूसा नदी के किनारे स्थित है। आरंभ में हैदराबाद में 'मद्रास विश्वविद्यालय' से संबद्ध दो महाविद्यालय थे, लेकिन 1918 में यहाँ 'उस्मानिया विश्वविद्यालय' की स्थापना हुई और अब यह भारत के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। हैदराबाद में विश्वविद्यालयों की स्थापना 1974 में हुई। यहाँ एक कृषि विश्वविद्यालय और कई ग़ैर सरकारी संस्थान, जैसे 'अमेरिकन स्टडीज़ रिसर्च सेंटर' और 'जर्मन इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओरिएंटल रिसर्च' भी हैं। 4. एडवर्ड जेनर निम्नलिखित में से किस रोग से जुड़े हैं?
चेचक
5. मानव शरीर में सबसे लम्बी कोशिका कौन-सी होती है?
तंत्रिका कोशिका
6. पौधे के किस भाग से कॉफ़ी प्राप्त होती है?
बीजों से → 'कहवा' या 'कॉफ़ी' का पौधा भारत में 18वीं शताब्दी में ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा लाया गया था। 1798 ई. में तैलीचेरी के निकट यह प्रयोगात्मक रूप से उगाया गया था। 1830 ई. से ही कॉफ़ी को पैदा किया जाने लगा। कहवा के फल को तोड़कर दो प्रकार से कॉफ़ी तैयार की जाती है। पहले प्रकार के अनुसार उसे धूप में 2 से 3 सप्ताह तक सुखाया जाता है और फिर मशीन से साफ बीज निकाले जाते हैं। इस प्रकार प्राप्त किए गए कहवा को 'चेरी' कहते हैं। दूसरे प्रकार के अनुसार फलों को इकट्टा कर उसका गूदा निकाल लेते हैं। फिर बड़े-बड़े हौजों में उसे साफ कर बीज निकाले जाते हैं। इनको धूप में सूखाकर 'पार्चमेण्ट कहवा' प्राप्त किया जाता है। 7. जीन कहाँ पर अवस्थित होते हैं?
गुणसूत्रों में
8. 'एक जीन-एक एंजाइम' सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था?
बीडल व टैटम ने
9. किस वनस्पति खाद्य में अधिकतम प्रोटीन होता है?
सोयाबीन → सोयाबीन एक बहुउपयोगी 40 से 50 प्रतिशत तक तेल देने वाली द्विदल फ़सल है। सोयाबीन पोषक तत्वों से परिपूर्ण एवं पोषण की खान के रूप में जाना जाता है इसलिये इसे 'सुनहरे बीन' की उपाधि दी गई है। सोयाबीन प्रोटीन का सर्वोतम स्रोत हैं। इसमें प्रोटीन के अन्य सभी उपलब्ध स्रोतों की तुलना में सबसे अधिक लगभग 43.2% अच्छी गुणवत्ता की प्रोटीन एवं 20% तेल की मात्रा होती है। इस कारण इस स्वास्थ्यवर्धक आहार को "प्रोटीनों का राजा" कहा जाता हैं। अपनी सुपाच्यता के कारण ही यह बालक, वृद्ध, कमज़ोर, गर्भवती और प्रसूति महिलाओ के लिए बहुत उपयोगी है। 10. मलेरिया बुखार पैदा करने वाले प्रोटोजोआ का नाम क्या है?
प्लाज्मोडियम
11. स्तनपायी जीवों के हृदय में कितने चैम्बर होते है?
4
12. पेस मेकर का सम्बन्ध शरीर के किस अंग से है?
हृदय → 'हृदय' मानव शरीर का अति महत्त्वपूर्ण अंग होता है। यह शरीर में वक्ष भाग में थोड़ा बाईं ओर अधर तल की ओर स्थित होता है। यह जीवन-पर्यन्त धड़कता रहता है। एक स्वस्थ मनुष्य का हृदय लगभग 13 सेमी. लम्बा तथा 9 सेमी. चौड़ा होता है। सामान्यतः इसका आकार बन्द मुट्ठी के समान होता है। हृदय का भार लगभग 300 ग्राम, रंग गहरा लाल या बैंगनी होता है। हृदय शरीर में हृदयावरण से घिरा रहता है। इस थैली में हृदयवरणीय द्रव भरा रहता है, जो बाहरी आघातों से हृदय की रक्षा करता है।13. मानव शरीर में 'रुधिर बैंक' का कार्य कौन करता है?
तिल्ली
14. प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियंत्रण केंद्र कहाँ होता है?
कशेरूक रज्जू में
15. निम्न में से कौन-सा फूल सूर्य की दिशा में गति करता है?
सूरजमुखी → 'सूरजमुखी' का फूल देखने में बहुत आकर्षक लगता है, लेकिन यह गंधरहित होता है। इसका वैज्ञानिक नाम 'हेलियनथस एनस' है। सूरजमुखी दिनभर सूर्य के चारों ओर घूमता रहता है। जिस दिशा में सूर्य होता है, फूल भी उसी दिशा में अपना मुँह कर लेता है। सूरजमुखी के फूल सूर्यादय पर खिलते हैं, तथा सूर्यास्त के समय बन्द हो जाते हैं। इसके फूल सफ़ेद, बैंगनी और पीले रंग के होते हैं। बैंगनी रंग का सूरजमुखी ख़ासकर बिहार, उड़ीसा, गुजरात तथा दक्षिणी भारत में पाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें